फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One more week...hope for relief from jam on the highway

Unnao News: हफ्तेभर और...हाईवे पर जाम से राहत की उम्मीद

Sat, 17 Feb 2024 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 17 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
One more week...hope for relief from jam on the highway
फोटो नंबर-2, 3
विज्ञापन

- गदनखेड़ा चौराहा पर पुल का काम हफ्तेभर में पूरा करने का दावा
- बोल्डर और सेफ्टी शेड हटाने के बाद चौड़ा रास्ता मिल सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोजाना लगे रहे जाम से हफ्ते भर में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा चौराहे पर निर्माणाधीन पुल की रेलिंग की ढलाई का काम हफ्तेभर में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सुरक्षा के लिए लगाए गए अतिरिक्त कंक्रीट बोल्डर और सेफ्टी शेड हटा दिए जाएंगे। इससे वाहनों के आवागमन के लिए और चौड़ा रास्ता मिल सकेगा।
उधर, शुक्रवार को भी यातायात रेंगता रहा। लखनऊ-कानपुर हाईवे के गदनखेड़ा चौराहा पर निर्माणाधीन पुल की स्लैब और स्लोप (संपर्क मार्ग) का काम चल रहा है। इन दिनों पुल की स्लैब की शटरिंग लगाई जा रही है। इस दौरान मशीनों की आवाजाही और सुरक्षा के लिए लगाए गए कंक्रीट के बैरियर से यातायात प्रभावित होता है और देखते ही देखते वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से लखनऊ-कानपुर और उन्नाव-रायबरेली हाईवे की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को बारी-बारी निकालने के दौरान चौराहे पर जाम कई बार इस कदर उलझा कि मुसीबत बना गया। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। दही चौकी तिराहा से गहरा तक की 20 मिनट की दूरी तय करने में दो से तीन घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुल का निर्माण करा रही एजेंसी पीएनसी के प्रोजेक्ट इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया आठ दिन में पुल की रेलिंग की ढलाई का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सुरक्षा के लिए लगाए गए अतिरिक्त कंक्रीट बोल्डर और सेफ्टी शेड हटा दिए जाएंगे। इससे वाहनों के आवागमन के लिए और चौड़ा रास्ता मिल सकेगा।

प्लान पर ठीक से अमल हो तो न हो इतनी परेशानी
यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि जल्द अतिरिक्त डायवर्जन बोल्डर, सेफ्टी शेड, मशीन और निर्माण सामग्री आदि को हटाया जाएगा। इससे यातायात और तेजी से चल सकेगा और जाम की समस्या काम होगी। बताया कि एक अक्तूबर 2023 से हाईवे से भारी वाहनों को लखनऊ की ओर जाने पर रोक लगी थी। इन दिनों दूसरे जिलों में रोक न लगाए जाने से लखनऊ रूट के सभी भार वाहन उन्नाव तक आ जाते हैं। रायबरेली हाईवे और दही चौकी मोड़ से पुरवा, मौरावां, मोहनलालगंज होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed