{"_id":"5eadc3428ebc3e90835dd48d","slug":"one-more-corona-positive-in-unnao-number-four-unnao-news-knp558182510","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में एक और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई चार
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव ब्योली इस्लामाबाद निवासी युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। डीएम, एसपी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। प्रशासन ने संक्रमित युवक के घर से एक किलोमीटर के दायरे को हॉटस्पॉट जोन घोषित करते हुए बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। संक्रमित गांव के 806 घरों में रहने वाले 4030 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सैनिटाइजेशन भी जारी है। ग्रामसभा व उसके तीन मजरों में रह रहे 15 हजार लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के गंजमुरादाबाद ब्लॉक के गांव ब्योली इस्लामाबाद निवासी 25 वर्षीय युवक लखनऊ के चिनहट स्थित निजी नर्सिंगहोम में (चंदन हॉस्पिटल) में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। नर्सिंगहोम की दो नर्सों में कोरोना की पुष्टि के बाद लखनऊ प्रशासन ने उसे सील कर दिया। वहां काम करने वाले कर्मचारी बिना जांच ही घर चले गए। नर्सिंगहोम का यह कर्मचारी भी गुरुवार भोर पहर ट्रक में बैठकर वह अपने गांव आ गया। ग्राम प्रधान अशोक सिंह को जानकारी होने पर उन्होंने कंट्रोलरूम में सूचना दी। गुरुवार सुबह एंबुलेंस उसके घर पहुंची और उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ ने उसे लखनऊ के बीकेटी स्थित रामसागर अस्पताल में शिफ्ट करा दिया।
एक और कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी पर डीएम रवींद्र कुमार, एसपी विक्रांतवीर, एसडीएम अक्षत वर्मा, एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, सीओ गौरव त्रिपाठी व एसओ राघवन सिंह गांव पंहुचे और संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले परिवार व आसपास के 21 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। आइसोलेट कराए गए परिवार के 6 सदस्यों में युवक के माता, पिता, पत्नी व दो साल की बच्ची भी शामिल हैं। स्वास्थ्य टीम ने गांव के 806 घरों को चिह्नित किया है। जिसकी आबादी करीब 4030 है। जांच के लिए 14 टीमें लगाई गई हैं। इनमें 32 आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। ग्रामसभा ब्योली इस्लामाबाद व उसके मजरा फत्तेपुर, जटपुर बेल्थर व कांशीराम खेड़ा के सभी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। एसडीएम अक्षत वर्मा ने बताया कि गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कंट्रोल रूम बनाया गया है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।