{"_id":"5ef647ff8ebc3e43405230ce","slug":"one-killed-by-corona-seven-more-infected-unnao-news-knp567806994","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक महिला सहित सात कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक महिला सहित सात कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बिछिया के बिरची गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रास्ता बंद करते कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले में कोरोना से शुक्लागंज निवासी युवक की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें 6 संक्रमित शुक्लागंज के और सफीपुर तहसील क्षेत्र निवासी एक प्रसूता है। वह कानपुर हैलट में भर्ती है। शुक्लागंज के संक्रमितों को औरास के कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
24 जून को शुक्लागंज के प्रेमनगर में संक्रमित पाए गए युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को हैलट कानपुर में मौत हो गई। वहीं, इसी युवक की मां व बहन का सैंपल लिया गया था। वह दोनों भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, चंपापुरवा में पूर्व में संक्रमित मिले युवक की 45 वर्षीय मां, मिश्रा कॉलोनी में 42 वर्षीय युवक, उसकी पत्नी और 13 साल की बेटी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
वहीं, सफीपुर के मोहल्ला सरायं सूबेदार निवासी 24 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 11 जून को कानपुर के मरियमपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन से बालक का जन्म हुआ था। अस्पताल से छुट्टी के बाद वह 16 जून को घर आ गई थी। 21 जून को दोबारा पेट दर्द होेने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए थे। यहां कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। दर्द से राहत न मिलने पर डॉक्टर ने उसी दिन कानपुर हैलट रेफर कर दिया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर संपर्क में रहने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 156
जिले में अब तक कुल 156 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 79 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई है। अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। जिले में 72 एक्टिव केस हैं। इन संक्रमितों में 68 प्रवासी हैं।
परिवार के 7 सदस्यों सहित 23 आइसोलेट
सफीपुर तहसील के मोहल्ला सरायं सूबेदार में महिला के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पति, सास, ससुर, तीन ननद, देवर सहित घर पर रहने वाले सात किरायेदार, पति के चार दोस्त व कस्बे के एक अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले तीन स्वास्थ्य कर्मियों सहित 23 को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के पॉजिटिव आने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्र मेें बैरिकेडिंग कर दी गई है। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि 250 मीटर त्रिज्या क्षेत्रफल में आए मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है।