फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One day, the country's name

एक दिन देश के नाम

Tue, 17 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 17 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
One day, the country's name
जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय संजय यादव की अगुवाई में शहर के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई। प्राथमिक स्कूल आदर्श नगर, सदर बाजार, पन्नालाल पार्क, राजेपुर, गलगलहा,शेखपुर में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ शहर की गलियों में रैली निकाल मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल बच्चे विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों से वोट के महत्व लोगों को बता रहे थे। इसके अलावा कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में नवाबगंज प्राथमिक विद्यालय रहमतनगर में भी हेड मास्टर मो. हारून के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने गांव की गलियों में घूम-घूमकर 19 फरवरी को होने वाले चुनाव में हर हाल में मतदान करने की अपील की। इस दौरान एबीआरसी विनय त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, एनपीआरसी शमीम अहमद, अर्चना, ममता, मंजू भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed