फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One-and-a-half hour commotion of congressmen, shouts from police

कांग्रेसियों का डेढ़ घंटे हंगामा, पुलिस से की धक्कामुक्की

Wed, 23 Dec 2020 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
One-and-a-half hour commotion of congressmen, shouts from police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। किसान दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ विधायक व सांसद आवास पर ताली-थाली बजाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो जमकर धक्कामुक्की और हंगामा हुआ। विधायक के आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने धकिया कर उन्हें कार्यालय के भीतर कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया तो जिलाध्यक्ष पुलिस जीप के आगे लेट गए। डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए जाने की अनुमति मांगी। इस पर पुलिस के साथ उन्हें भेजा गया।
तय कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी भाजपा सांसद और विधायक के आवास पर ताली व थाली बजाकर विरोध व कानून वापस लेने की मांग करने के लिए जाने लगे। जानकारी होते ही पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यालय को घेर लिया। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक पंकज गुप्ता के घर की ओर बढ़े तो कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने रोक लिया और सभी को कांग्रेस कार्यालय के भीतर कर दिया। जिद पर अड़े कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए जीप में बैठा लिया। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह सहित कई नेता पुलिस की जीप के आगे सड़क पर लेट गए। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी कांग्रेस कर्यालय पहुंचे। उन्होंने ताली, थाली बजाने व प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। कांग्रेसियों ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन जाने की बात कही तो अधिकारियों ने अनुमति दे दी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, आशीष त्रिपाठी, जावेद कमाल, विनय दीप श्रीवास्तव, यतींद्र सिंह पटेल, युसूफ फारुकी, अनुराग सिंह, पीसीसी सदस्य दिनेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, प्रवीण कुमार, सुभाष यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, सरोज भारती, डॉ. अनवर खुर्शीद, नरेश पाल सिंह, फैज फारूकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में कैंडिल मार्च
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को किसान आंदोलन के समर्थन में शास्त्री पार्क तक कैंडल मार्च निकाला। मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि देश व समाज के विकास का रास्ता किसान के घर व गली से ही निकलता है। यही वजह है कि संगठन उनका समर्थन कर रहा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजीत पाल सिंह, नगर अध्यक्ष संजय शुक्ल, शैलेंद्र गुप्त, इश्तियाक गौरी, सुमित गुप्त, प्रदीप सिंह, मनोज गुप्त, देवकांत जौहरी, नवीन तिवारी, महेश गुप्त, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र गुप्त, अंकित द्विवेदी, शिवम तिवारी, अंकुर त्रिवेदी, उमाशंकर, मनोज कुमार, मो. शाहिद, सुरेश पांडेय, रीतेश, इरफान, रियाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed