फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   On the first day, three candidates filled their papers

पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the first day, three candidates filled their papers
उन्नाव। विधानसभा चुनाव के लिए पहले दिन तीन पर्चे दाखिल हुए। इसमें दो भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। एक अन्य नामांकन में भी प्रत्याशी ने अपने आवेदनपत्र में पार्टी का नाम भाजपा दर्शाया है।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के तहत शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जिन उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन कराया उनमें सदर से पंकज गुप्ता, पुरवा से अनिल सिंह व भगवंतनगर से अजय मिश्रा शामिल हैं। पंकज व अनिल को तो भाजपा ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, भगवंतनगर विधानसभा में अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

हालांकि गुरुवार को यहां से अजय मिश्रा ने अपना पर्चा दाखिल किया। उन्होंने आवेदन पत्र में पार्टी का नाम भाजपा ही दर्शाया है। प्रत्याशियों के साथ आए कुछ समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया। प्रत्याशियों के साथ केवल प्रस्तावक व अनुमोदक को ही अंदर जाने दिया गया। पंकज गुप्ता के साथ सांसद साक्षी महाराज और दिनेश गुप्ता कलक्ट्रेट में कक्ष में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल सिंह के साथ भाजपा जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पहुंचे लेकिन दोनों अंदर नहीं गए। दोनों कलक्ट्रेट के बाहर ही रुक गए। वहीं डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट के बाहर निरीक्षण किया।
गुरुवार को 41 नामांकन पत्र भी लिए गए। सदर विधानसभा से 10, मोहान से 10, सफ ीपुर से पांच, बांगरमऊ से छह, भगवंतनगर से चार और पुरवा से छह नामांकनपत्र निर्धारित कक्षों से प्राप्त किए गए।
नामांकन के चलते कलक्ट्रेट परिसर को जाने वाले रास्ते में हरदोई पुल के नीचे से तीन से चार जगह बैरीकेडिंग लगी थी। बाइक सवारों तक को नहीं जाने दिया जा रहा था। निराला पार्क के पास भी बैरीकेडिंग से कचहरी जाने पर प्रतिबंध सा लगा हुआ था। जगह-जगह बैरीकेडिंग लगने से डीएम आवास वाली रोड पर कुछ समय के लिए जाम भी लगा। जाम में फंसे लोग पुलिस-प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते रहे। कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस कर्मी बाइकों से आवागमन करते रहे।
पूरे कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए बल्लियों से रास्ता रोका गया। कुछ वकीलों के बस्ते भी बल्लियों के दायरे में आ गए। प्रशासन ने कचहरी परिसर में संचालित दुकानें बंद कराने के साथ ही अधिवक्ताओं के बस्ते भी बंद कराने का प्रयास किया तो वकीलों ने इसका विरोध कर दिया। इसके बाद भी नगर मजिस्ट्रेट विजेता ने अधिवक्ताओं का बस्ता बंद कराया। वहीं नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय का कार्य अभिलेखागार में बने एक कमरे में कराने की व्यवस्था शुरू की गई। अब सभी फाइलों में जमानत, पेशी व वारंट रिकॉल का निस्तारण अभिलेखागार स्थित नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में किया जाएगा।

उन्नाव। पंकज गुप्ता के साथ नामांकन कराने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव पर हमला बोला। साक्षी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति अखिलेश को कितना प्रेम है यह तो वहीं बताएंगे। सिर्फ इतना कहेेंगे कि अखिलेश मेरे करीबी रहे हैं। पहला चुनाव उन्होंने ही लड़ाया था। फिलहाल अभी अखिलेश को राजनीति में सीखने की जरूरत है। कहा कि अखिलेश 403 की जगह 404 भी ला सकते हैं। उनकी गणित का वह कोई उत्तर नहीं देना चाहते। दावा किया कि आजादी के बाद से इन पांच-छह वर्षों में जो विकास हुआ है, इससे पूर्व कभी नहीं हुआ। यूपी में भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed