फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   on son,s auspicious day mother electrcuted

बेटे के तिलक के दिन मां को लगा करंट, मौत

Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला उन्नाव
अमर उजाला उन्नाव Updated Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
on son,s auspicious day mother electrcuted
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के गांव कंचनपुर के मजरे गड़रियनखेड़ा निवासी सुनील पाल पुत्र स्व. रामप्रसाद का गुरुवार को तिलक था। रात करीब 11 बजे तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद सभी रिश्तेदारों और तिलक लेकर आए लड़की पक्ष के लोगों ने खाना खाया और वापस चले गए। घर में रुके रिश्तेदारों के सोने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान सुनील की मां पप्पी (65) घर में लगे टेबुल पंखे को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाने के दौरान करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों की नजर पड़ी तो आनन-फानन सप्लाई बंद की और कालूखेड़ा स्थित नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख डाक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल देखा और इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिस घर में खुशियों का माहौल था। मंगलगीत गाए जा रहे थे। डीजे पर बच्चे व रिश्तेदार डांस कर रहे थे। वहां एक पल ने खुशियां मातम में बदल दीं। मंगलगीत की जगह चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। जिस वृद्धा पप्पी के बुलावे पर रिश्तेदार तिलक समारोह में शामिल होने आए थे उन्हें उसी के अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ा।
विज्ञापन


मृतका के पति रामप्रसाद की सालों पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पप्पी ने ही चार लड़के-लड़कियों की परवरिश की और उन्हें बड़ा किया। इतना ही नहीं दो बेटियों में फूलमती व सोमवती का विवाह भी किया। अब बेटे सुनील की शादी कर घर में बहू लाने का सपना था। बहू आने के बाद वह जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएगी। लेकिन हसरत दिल में ही वह दुनिया से अलविदा हो गई। मां की मौत से बच्चों का रो-रो कर बेसुध हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनील की बारात 30 जून को मौरावां थानाक्षेत्र के गांव पठई निवासी रामचंद्र पाल के यहां जानी है। लड़के के मां की अचानक मौत होने से अब निर्धारित तिथि पर बारात जाएगी या नहीं यह भी अभी तय नहीं हो पाया है। लड़की पक्ष की भी तैयारियां पूरी हैं। कार्ड बट चुके हैं। हलवाई, टेंट सहित अन्य तैयारियां भी लगभग पूरी हैं। परिजन अभी कुछ भी नहीं बता पा रहे थे।



सफीपुर (ब्यूरो)। बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय युवती करंट की चपेट में आ गई। इससे गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर चौरासी कसबा निवासी इमामबक्श की बेटी सीमा (22) टेबुल फैन चलाने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। तार कटा होने से उसमें करंट उतर आया और सीमा उसी की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed