फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   on nagpanchami kite flying was enjoyed

नागपंचमी पर जमकर हुई पतंगबाजी

Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
on nagpanchami kite flying was enjoyed
नागपंचमी पर गुड़िया पीटते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वहीं प्रतिबंध के बावजूद सपेरे लोगों को नाग के दर्शन व श्र्रंगार कराने के लिए गली व सड़कों में दिखाई दिए। इस दौरान महिलाओं व लड़कियों ने घर के पुराने कपड़ों की गुड़ियॉ बनाई जिन्हे चौराहों पर ले जाकर लड़कों ने डंडो से पिटाई कर परंपरा निभाई।

विज्ञापन

नागपंचमी पर्व के चलते सुबह से ही नगर स्थित दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में नागदेवता के पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दिन अधिकांश लोगों ने अपने घर की दहलीज के दोनों ओर गोबर, कोयला, हल्दी आदि से पांच सिर वाले नाग की आकृति बनाई इसके बाद नाग देवता को दूध, दुर्वा, कुश, गंध, फूल, अक्षत, लड्डुओं सहित पूजा करके नाग स्त्रोत या  मंत्र का जाप किया। नाग देवता को चंदन की सुगंध विशेष प्रिय होती है इसलिए पूजा में चंदन का प्रयोग किया गया। आनंद घाट के पुरोहित राजू तिवारी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पूरे वर्ष नाग की पूजा नहीं कर पाता है तो उसे नागपंचमी के दिन नाग की पूजा करनी चाहिए जिससे उसे सुख-समृद्धि के साथ ही अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त हो जाता है। वहीं लोगों ने इस पर्व के दौरान नगर के घाटों पर गंगा स्नान भी किया और घरों में घुघरी, सूतफे नी, चना सहित अन्य प्रकार के व्यंजन बनाएं गए। देर शाम लड़कियों ने बनाई कपड़ें की गुड़ियों की लड़कों ने परंपरा के अनुसार उनकी पिटाई की और भोग स्वरूप घुघरी व चना चढ़ाया।
विज्ञापन


................................................
इनसेट-
अखाड़े में दंगल का आयोजन
मिश्रा कालोनी स्थित श्रीराम अखाड़े में नागपंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया जिसमें नगर के पहलवानों के अलावा दूर दराज से आए पहलवानों ने भी जोर आजमाईश की। नन्हें पहलवानों ने भी जोर आजमाइस कर कुश्ती का मजा लिया। कुश्ती करने वालों में दिनेश पहलवान ,बब्लू पहलवान, दिनेश, बंटी, रामजी पांडेय, बजरंगी, हेमराजल पहलवान सहित अन्य कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
पतंगबाजी का लिया लुत्फ
नाग पंचमी के दिन बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी का भी खूब लुत्फ  उठाया। नगर के रामकली स्टेडियम में पतंगबाजों का जमघट लगा रहा जो देर शाम तक पतंगबाजी करतें रहें। इसी तरह से गंगा कटरी में भी युवाओं की भीड़ पतंगबाजी करती देखी गई।
.......................

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed