अंवेडकर के आदर्शों पर चलनेलियासंकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति उन्नाव के तत्वावधान में भीम शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पर मिष्ठान्न वितरण, शर्बत वितरण व भीमभोज आयोजित हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त पीसीएस चिंतामणि, एसडीएम कानपुर सतीशचंद्र, शांति रक्षित, एससी गौतम, के नाथ, गजोधर प्रसाद, चेतराम भारती, शिवराम भारती, अमर बहादुर, संतोष कुमार गौतम, सौरभ राज भारती मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर समाजोत्थान संस्थान की ओर से राजकीय छात्रावास परिसर शिवनगर बाईपास पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुधीर रावत व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर मौजूद रहे। इसमें श्रीपाल वर्मा, अरविंद कुमार रावत, हरीश गिडवानी, रामकुमार, डीपी रावत, मालती रावत, भगवती प्रसाद भी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी, नंद किशोर प्रजापति, कमर आफताब, अमित कनौजिया, मो. असलम, चंद्रशेखर शुक्ला, जियाउल हसन, वीरेंद्र कुमार, उपस्थित रहे। विधायक पंकज गुप्ता के संयोजन में ग्राम गलगलहा में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रभानशंकर दीक्षित, अंकुर शुक्ला, अनुराग अवस्थी ने विचार रखे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रामबहादुर यादव, धनंजय सिंह, श्रीकांत, लवकेश श्रीवास्तव, सोनी सिंह परिहार, उमालाल यादव, अखिलेश यादव, शरीफ खान, शैफ खान, मुन्ना भाई, राजकिशोर सिंह, अमरेंद्र सिंह मौजूद रहे। सफीपुरमें बसपा विधानसभा प्रभारी रामबरन कुरील वाहन काफिले के साथ लखनऊ रवाना हुए। वहीं एसडीएम वीपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हसनगंज ब्लाक क्षेत्र के सिघंनापुर गांव में भाजपा पदाधिकारियों ने बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल के जिलाध्यक्ष नूतन सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, निर्मल, सरोज, सजय सिहं, राममूर्ति द्विवेदी, कुलदीप, आशू बाजपेई भी मौजूद रहे।
बांगरमऊ तहसील सभागार में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार इखलाक हुसैन, राजस्व निरीक्षक रामशंकर, सुशील बाजपेई, रामस्वरूप, लेखपाल विवेक सिंह, चंद्रभूषण, विनोद कुमार, सुधीर त्रिपाठी, रमाकांत उपस्थित रहे। अचलगंज सिकंदरपुर कर्ण के बेथर गांव में नवनिर्मित पार्क का लोकार्पण करते हुए भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि समता मूलक समाज की रचना करने वाले संविधान शिल्पी ने गरीबी अशिक्षा को दूर करने के साथ एक ऐसे संविधान की संरचना की थी। इस मौके पर हरिसहाय मिश्र मदन, मुकेश रावत, शिवाकांत शुक्ल, डॉ. शमशेर सिंह, अंकित मिश्र, कल्लू दीक्षित, उदयराज यादव व राजेश गौतम मौजूद रहे। अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से ग्राम सिंहाखेड़ा में आयोजन कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष गुरुप्रसाद कुरील ने बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। ग्राम बिछिया में नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों ने जयंती मनाई। पाटन तहसील मुख्यालय में एसडीएम मृत्युजंयराम व तहसीलदार हीरालाल सैनी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बीआरसी विजय सिंह मुन्ना, राजेंद्र दीक्षित, विजय साहू, सोहन लाल त्रिवेदी, चंद्र मौली पांडेय, गोपाल शंकर पांडेय भी मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा समन्वयक आराधना राज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह व स्काउट गाइड के सचिव अलोपी शंकर मिश्रा,रमेश सिंह सेंगर भी मौजूद रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल, राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव, श्री गणपति स्वजन सेवा संस्थान, आम आदमी पार्टी, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में भी जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया।