फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   old womamn was killed

बसपा नेता की मांग की कुल्हाड़ी से हत्या

Fri, 19 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 19 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
old womamn was killed
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नीम का पेड़ काटने से मना करने पर हमलावरों ने बसपा नेता की मां पर कुल्हाड़ी से वार कर  दिया। परिजनों ने गंभीरावस्था में उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना क्षेत्र के देवमई गांव में बुधवार देर रात हुई।  
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी राजेश बसपा के पुरवा विधान सभा क्षेत्र इकाई के महासचिव हैं। राजेश के दरवाजे पर नीम का पेड़ है। इस पेड़ को उनका पड़ोसी मैकू पुत्र भवन अपना बता रहा था। इसी बात को लेकर दोनोें पक्षों में विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार देर रात मैकू, घनश्याम व दीपू पेड़ काटने लगे। इस पर बसपा नेता राजेश की मां मथूना देवी (72) ने पेड़ काटने का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी के वार से वह मरणासन्न होकर गिर पड़ी। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजनों ने वृद्धआ को सीएचसी पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। राजेश ने मैकू, घनश्याम व दीपू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


त्योहार में खलल, घर में पसरा मातम
रक्षाबंधन त्योहार में खुशियों की जगह राजेश के घर मातम पसर गया। राजेश की बहन सुमित्रा ने बुधवार को फोन कर त्योहार पर घर आने की बात कही थी। देर रात मां की हत्या की जानकारी जैसे ही राजेश ने बहन को दी, उसकी खुशियां उजड़ गईं। गुरुवार सुबह वह रोते-बिलखते हुए घर पहुंची। मां का शव देख वह भाई से लिपटकर बदहवाश हो गई। घर में मातम का माहौल पसर गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार रात आरोपी नीम का पेड़ काटने पहुंचे। वृद्धा के विरोध करने पर सभी ने कुल्हाड़ियों से उस पर हमला बोल कर मरणासन्न कर दिया। सीएचसी में उसकी मौत हो गई। पेड़ का पहले का कोई विवाद नहीं है। न ही ऐसा कोई मामला थाने आया है। मृतका के बेटे राजेश ने तीन आरोपियों को नामित कर मुकदमा दर्ज कराया है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। धर्मप्रकाश शुक्ल, एसओ मौरावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed