{"_id":"689a37a05469972a5205161e","slug":"old-video-of-young-man-becoming-unconscious-in-police-station-goes-viral-on-social-media-unnao-news-c-12-1-knp1035-1223761-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: थाने में युवक के अचेत होने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: थाने में युवक के अचेत होने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Tue, 12 Aug 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। मारपीट में घायल युवक के थाना परिसर में गिरकर अचेत होने फिर मौत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने जांच की तो वह पुराना निकला। पुलिस वायरल करने वाले का पता लगा रही है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने 22 जून को 17 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मोहकमगंज के मोहित पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। वहीं अचानक उसकी हालत बिगड़ी थी और गश खाकर गिर गया था। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर अब प्रसारित कर पुलिस पर युवक को पीटने का आरोप लगाए जा रहे हैं। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई थी। आरोप निराधार थे। पुराना वीडियो है, प्रसारित करने वाले का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
--
युवक को पीटा, दांत से काटा
हसनगंज (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला निवासी सरोजनी सैनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात नौ बजे पड़ोस के चंदर,अपनी मां रेखा और भाई अंश गालीगलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट की। पति शानू बचाने आए तो चंदर ने उनका होंठ दांत से काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि तीनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)