फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Observers fear the voting

निडर होकर करें मतदानः प्रेक्षक

Wed, 06 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 06 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Observers fear the voting

कलेक्ट्रेट में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में चुनाव प्रेक्षक बृजकिशोर सिंह ने सभी से निडर होकर मतदान करने को कहा। इस दौरान मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सभी सदस्यों को किसी भी समस्या पर हर संभव मदद और सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


 
जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को बनाए प्रेक्षक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बृजकिशोर सिंह मंगलवार शाम उन्नाव पहुंचे। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित 53 सदस्यों में से मात्र सात-आठ सदस्य ही पहुंचे।
विज्ञापन



मीडिया के सामने सदस्यों को सुरक्षा का पूरा आश्वासन देते हुए प्रेक्षक ने कहा वह लोग निर्भय व निडर होकर मतदान करें, यदि किसी को कोई दिक्कत आए तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत करें। उन्हें तुरंत सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन उनके साथ है। बताया कि वह नवाबगंज पक्षी विहार में मतगणना तक मौजूद रहेंगे।


इस दौरान यदि किसी को कोई समस्या आती है तो वह सीधे उनके आकर मिल सकता है या उनके मोबाइल नंबर 9670427819 और दूरभाष नंबर 05143-277031 पर जानकारी दे सकता है।


बैठक के दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी पवन कुमार के साथ अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed