फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Observers assigned to the polling booth personnel

प्रेक्षक ने कार्मिकों को आवंटित किए पोलिंग बूथ

Wed, 09 Dec 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 09 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Observers assigned to the polling booth personnel
चौथे एवं अंतिम चरण में 10 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रेक्षक ने कार्मिकों को पोलिंग बूथ आवंटित किए। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में साफ्टवेयर के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया। इस दौरान प्रेक्षक ने अधिकारियों से चतुर्थ चरण के चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन



मंगलवार को प्रेक्षक बृजकिशोर सिंह ने एनआईसी में अधिकारियों की मौजूदगी में साफ्टवेयर के माध्यम से कार्मिकों को बूथ आवंटित किए।


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एसके निगम ने बताया कि गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को अभी तक ब्लाक आवंटित किए गए थे। इस दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल, डीडीओ एनबी सविता आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
मालूम हो कि 10 दिसंबर को ब्लाक  बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद, फतेहपुर चौरासी व औरास की प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए वोटिंग होनी है। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने को पार्टियों को बुधवार को ब्लाकों से पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यदि कोई दिक्कत हो प्रेक्षक को दें जानकारी- चौथे चरण के चुनाव और मतगणना के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त बृजकिशोर सिंह सोनिक बिजली घर के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। प्रेक्षक का दूरभाष नंबर 0515-2829015 और मो. 9455528460 व 9670427819 है।



उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र सुनील कुमार 9415458772 और जिला आबकारी अधिकारी एसएन दुबे 9454465636 को संयुक्त रुप से लायजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है। किसी भी तरह की समस्या हो या कोई सूचना देनी हो तो उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed