फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   nursing student suicide

उन्नाव : नर्सिंग की छात्रा का घर में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
nursing student suicide
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव में नर्सिंग की छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाकर उसके मित्र को पीट दिया। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

जालिमखेड़ा गांव निवासी कविता (22) सोमवार सुबह बड़ी बहन कंचन के एक साल के बेटे को लेकर दूसरी मंजिल पर चली गई। कुछ देर बाद बच्चे के रोने पर कंचन ऊपर गई तो बहन को छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा।
विज्ञापन

कंचन ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। कविता को जीवित समझकर फंदे से उतारकर सरस्वती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान कविता का दोस्त कस्बा निवासी युवक वहां पहुंच गया। परिजनों ने कविता को परेशान करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की बड़ी बहन कंचन ने बताया कि कविता श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा थी। कोतवाल जेबी पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

वहीं मृतका के चाचा प्रेम कुमार का कहना है कि कविता घर के पास बने निजी अस्पताल में काम कर रही थी। वहां उसका मित्र भी काम करता है। दो दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। इसको लेकर वह परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed