फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   nursing home ka tala toder chori

Unnao News: बंद कराए कराए गए नर्सिंगहोम का ताला तोड़ शुरू किया संचालन

Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
nursing home ka tala toder chori
सफीपुर। बिना पंजीकरण संचालित बंद कराए गए अवैध नर्सिंगहोम का ताला तोड़कर संचालक ने लोगों को भर्ती कर इलाज शरू कर दिया। शिकायत पर एसडीएम और सीओ ने छापा मारा। यहाुं कई मरीजों का इलाज होता मिला।सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीएमओ को जांच आख्या भेजी है।
विज्ञापन

कस्बे में संचालित सिंह फ्रैक्चर अस्पताल का पंजीकरण न होने के बाद भी संचालक बिना किसी डर के संचालन कर रहे थे। मरीजों की जिंदगी के साथ किए जा रहे खिलवाड़ की जानकारी मिलने पर एसडीएम शिवेंद्र वर्मा और सीओ माया राय अस्पताल पहुंच गईं। अस्पताल खुला मिलने के साथ मरीजों का इलाज होता मिला। जांच में तत्काल प्रयोग की गई सुई के साथ निडिल, ग्लूकोस की बोतल और इंजेक्शन मिले हैं। बता दें कि करीब 18 दिन पहले कस्बे में संचालित रौनक और शिवरामा और फ्रैक्चर अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। तीनों मानक विहीन मिलने पर बंद करने के निर्देश दिए गए थे। चाभियां भी जब्त की गई थीं। उसके बाद भी ताला तोडकऱ संचालन करना अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ताला तोडकऱ निजी अस्पताल का संचालन करना अपराध की श्रेसी में आता है। संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed