फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now there will be talk of Bhagwa Hind, not of Gajwa Hind: Devki Nandan Thakur

गजवा हिंद की नहीं अब भगवा हिंद की बात होगी : देवकी नंदन ठाकुर

Fri, 08 Nov 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now there will be talk of Bhagwa Hind, not of Gajwa Hind: Devki Nandan Thakur
उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में श्री राधा कृष्ण शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथा का शुभारंभ पहले दिन कलश और ध्वज यात्रा के साथ हुआ। कथावाचक देवी नंदन ठाकुर ने धर्म परिवर्तन का प्रयास करने वालों से सतर्क रहने के लिए कहा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गजवा हिंद की नहीं अब भगवा हिंद की बात होगी।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर में पूजन के बाद कलश व ध्वज यात्रा शुरू हुई। बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा और गांधी नगर तिराहा होते हुए यात्रा रामलीला मैदान पर पहुंची। यहां पूजन-अर्चन के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक देवी नंदन ठाकुर ने कहा कि श्रीराम की कथा हमारे जीवन में धर्म, भक्ति और पवित्रता का संचार करती है। उनके आदर्शों को सुनने और आत्मसात करने से हमारा जीवन संवर जाता है और हम सत्य, शांति और करुणा के मार्ग पर अग्रसर होते हैं।
विज्ञापन

कहा कि हम यदि किसी का बुरा नहीं करते तो कोई हमारा भी बुरा नहीं कर सकता। यह परम सत्य है कि जो व्यक्ति दूसरों का अहित नहीं सोचता, उसके जीवन में शांति और संतोष बना रहता है। कहा कि जब कोई व्यक्ति धन के लोभ में आकर अपना धर्म बदलता है तो यह हमारी संस्कृति, परंपरा और विश्वास पर कुठाराघात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी ही धरती पर हमारा और बहू, बेटियों का अपमान सहन नहीं होगा। इन सबको बचाना होगा। कहा कि वक्फ बोर्ड है तो सनातन बोर्ड भी चाहिए। कहा कि सनातन बोर्ड के माध्यम से ही सनातन की रक्षा कर पाएंगे। देवकीनंदन ने कहा कि सनातन बोर्ड व श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निर्माण के लिए 16 नवंबर को दिल्ली में सनातनी एकत्रित होंगे। कथा के दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, एसपी दीपक भूकर, भाजपा की प्रदेश मंत्री व प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, अंशु गुप्ता व जसमीत अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
---------------------------------
विश्वामित्र अपमान की लीला का किया मंचन

सफीपुर। कस्बे में आयोजित श्रीकृष्ण लीला में बुधवार को कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्री रामचंद्र के दरबार में काशी के नरेश ने मुनि विश्वामित्र का अपमान कर दिया। इस पर क्रोधित होकर विश्वामित्र ने श्रीराम से नरेश को दंड देने के लिए कहा। लीला के दौरान घनश्याम गुप्ता, दिलीप कुमार, मनौवा गुप्ता, श्याम चंद्र, बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक, सफीपुर कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह भी मौजूद रहे। (संवाद)


--------------------
कालिया मर्दन लीला का किया मंचन

बांगरमऊ। नगर के दुर्गेश्वर कृष्ण लीला स्थल पर स्वामी भारत भूषण के निर्देशन में आयोजित लीला के तीसरे दिन दिखाया गया कि पूतना वध के बाद कंस चिंता में डूब जाता है। वह अपने सेवक से गोकुल संदेश भिजवाता है कि मथुरा में एक यज्ञ होने जा रहा है उसके लिए एक करोड़ आठ लाख कमल के पुष्प भेजे जाएं। ऐसा न करने पर पूरे नंद गांव को समाप्त कर दूंगा। यह सुनकर नंद बाबा को बहुत चिंता हुई। यशोदा मां भी रोने लगीं। तब भगवान कृष्ण ने एक बाल लीला खेली और सभी ग्वाल-बालों के साथ यमुना तट पर पहुंचकर गेंद खेलने लगे। कन्हैया ने खेलते-खेलते गेंद यमुना में फेंक दी। इस पर कन्हैया ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद उन्होंने कालिया नाग को परास्त किया और एक करोड़ आठ लाख फूल लेकर भगवान कृष्ण यमुना से बाहर निकलते हैं। (संवाद)
----------------------
भीष्म चरित्र की कथा सुनाई

बीघापुर। शिवनारायण सेवा समिति के तत्वावधान में दुर्गागंज गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन पंडित सुशील त्रिपाठी ने भगवान की सुंदर बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने भीष्म चरित्र, परीक्षित जन्म, द्रौपदी के पांच पुत्रों का वध और अश्वत्थामा द्वारा उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चलाने आदि की कथा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed