फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now the commercial registration of two-wheel vehicles

अब दो पहिया वाहनों का भी कामर्शियल रजिस्ट्रेशन

Mon, 12 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 12 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Now the commercial registration of two-wheel vehicles
बाइक में दूध के कैन लेकर जाता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 29 नवंबर को एक पत्र जारी कर दूधिए, पिज्जा, ब्रेड, कोरियर आदि की डिलीवरी में बाइक के प्रयोग होने पर उसे कामर्शियल श्रेणी में घोषित कर दिया है। साथ ही अगर कोई बाइक को किराए पर चलाना चाहता है। तो उसे भी कामर्शियल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चेकिंग अभियान में पकड़े जाने पर चालान के साथ ही सख्त सजा का प्राविधान किया गया है। मंत्रालय से पत्र आते ही परिवहन आयुक्त के रवींद्र नायक ने आरटीओ व एआरटीओ को डिलीवरी बाइक का रजिस्ट्रेशन ‘कामर्शियल’ में करने के निर्देश दिए है। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि आयुक्त का पत्र मिला है। नई गाइड लाइन के तहत बाइक का कामर्शियल प्रयोग करने पर निजी नहीं बल्कि कामर्शियल कैटेगरी में होगा रजिस्ट्रेशन। इसके अलावा हर तिमाही तीन सौ रुपये के टैक्स अदायगी के साथ ही फिटनेस भी करानी होगी। यह व्यवस्था नए साल से प्रभावी होगी। बताया कि नियम पालन कराने के लिए जिले में क्रास चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

गोवा की तर्ज पर किया गया है बदलाव
दुनिया के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में शुमार गोवा राज्य में पर्यटकों को सैर सपाटे के लिए लोकल के लोग बाइक को किराए पर देकर कमाई करते हैं। इसके चलते गोवा में बाइक का रजिस्ट्रेशन निजी नहीं बल्कि कामर्शियल श्रेणी में होता है। अब गोवा की तर्ज पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यूपी में भी टू व्हीलर के व्यवसायिक उपयोग पर कामर्शियल रजिस्ट्रेशन का दायरा फिक्स किया है।
विज्ञापन

दूधियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका
बाइक में दूध के पीपे लादकर जिले से गैर जिले तक फर्राटा भरने वाले दूधियों को नए नियम से सबसे ज्यादा झटका लगेगा। अभी तक न तो टैक्स का झंझट था न ही फिटनेस कराने की कवायद थी। इनके अलावा ब्रेड, कोरियर, पिज्जा आदि की सप्लाई बाइक से करने वालों को भी नए नियम से कदमताल करना होगा। यानी कि बाइक के रजिस्ट्रेेशन पर व्यवसायिक कार्य करने पर विभागीय कार्रवाई की मार पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed