फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now Shatabdi Express will also stop at Unnao Junction

Unnao News: अब उन्नाव जंक्शन पर भी रुकेगी शताब्दी एक्सप्रेस

Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 18 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now Shatabdi Express will also stop at Unnao Junction
उन्नाव। अब उन्नाव से दिल्ली और लखनऊ जाना और आसान हो गया है। दिल्ली से लखनऊ बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के उन्नाव जंक्शन पर रुकने की मंजूरी मिल गई है। उन्नाव जंक्शन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन

नौकरी, रोजगार, व्यापार, पढ़ाई आदि के लिए जिले से रोजाना औसतन 800 लोगों का दिल्ली के लिए आवागमन होता है। अभी तक उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर या लखनऊ जाना पड़ता था। यात्रियों की समस्या को देखते हुए सांसद साक्षी महाराज ने स्वर्ण शताब्दी के उन्नाव जंक्शन में ठहराव की मांग उठाते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजा था। 16 जुलाई को रेल मंत्री ने इस मांग को मंजूरी दे दी है। इससे अब जिले के लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि सुबह 12004 ट्रेन दिल्ली से चलकर वाया कानपुर होते उन्नाव जंक्शन पर 11:56 बजे पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 11:58 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। वहीं शाम को 12003 लखनऊ से चलकर शाम को 4:21 बजे ट्रेन उन्नाव जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद 4:23 बजे कानपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इससे सुबह लखनऊ जाने वाले और शाम को दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

--
दैनिक यात्री संघ ने दिया धन्यवाद
दैनिक यात्री संघ ने इस व्यवस्था के लिए सांसद साक्षी महाराज और रेल मंत्री को धन्यवाद दिया। संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने बताया कि यह मांग काफी समय से यात्री संघ उठा रहा था। अब यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए लखनऊ या कानपुर नहीं जाना होगा। उन्होंने सांसद के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed