फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   now safipur children will get treatment in chc

खुशखबरी: अब सफीपुर में हो सकेगा बच्चों का इलाज

Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
now safipur children will get treatment in chc
सफीपुर सीएचसी में बच्चों का इलाज करते डॉ. अवनीश सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। तहसील के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीमार बच्चों को लेकर अब निजी अस्पतालों या झोलाछाप के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। पांच साल से यहां पद रिक्त चल था।
विज्ञापन

पांच लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में तहसील मुख्यालय में एक सीएचसी और अन्य स्थानों पर तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां पर बच्चों के इलाज का कोई इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

बीमारी पर इधर उधर भटकना पड़ता था। प्रसव के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर समस्या और बढ़ जाती थी। ओपीडी में आने वाले सभी बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। ओपीडी में हर महीने औसत पांच सौ बच्चे आते हैं। समस्या को देखते हुए हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा था। इस पर स्वास्थ्य निदेशालय ने सफीपुर सीएचसी में एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश सिंह की तैनाती की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 40 बच्चों का इलाज
डा. अवनीश ने शनिवार को पहले दिन ओपीडी में 40 बच्चों को देखा। बताया कि डॉक्टर उपलब्ध होने की सूचना पर मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से की थी। इसके बाद ऋषिकेश एम्स में बाल रोग विशेषज्ञ की ट्रेनिंग पूरी की। उन्हें पहली तैनाती यहां सफीपुर सीएचसी में मिली है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों का इलाज बड़ी समस्या थी। हर डॉक्टर की तैनाती से इलाज यहीं मिल सकेगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed