फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now people feel happy when a daughter is born: Babita Singh

बेटी पैदा होने पर अब लोग खुशी मानते हैं : बबिता सिंह

Sat, 28 Jun 2025 06:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 28 Jun 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Now people feel happy when a daughter is born: Babita Singh

विज्ञापन
उन्नाव। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान शनिवार सुबह 10:30 बजे जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां वन स्टॉप सखी सेंटर पर कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी काव्या, खुशी चौरसिया और जानवी को आवंटित राशि का प्रतीकात्मक चेक दिया। उन्होंने बताया कि वह समय चला गया जब बेटियों के जन्म पर लोग दुखी होते थे। अब बेटी पैदा होने पर लोग ढोल नगाड़ों से स्वागत भी करते हैं और खुशी भी मानते हैं।



राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों में आरवी यादव, अफरा बानो, अंशिका गौड़ और आलमीन को भी चेक दिया। इसके बाद 24 घंटे में अस्पताल में जन्मी छह बेटियों के जन्मदिन केक काटकर मनाया और नवजात शिशुओं की माता को बेबी केयर किट और मिठाई दीं। वहीं, गौरी तिवारी और दुआ का अन्न प्राशन व पुष्पा देवी और काजल शर्मा की गोद भराई भी संपन्न कराया। सेंटर में मौजूद तीन युवतियों के बारे में जानकारी ली और उनका ख्याल रखने व परिजनों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, वन स्टॉप केंद्र प्रबंधक एकता श्रीवास्तव, काउंसलर नीतू वर्मा, स्टाफ नर्स सुनीता यादव, विश्वनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed