फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now enter the SP office only after the search

तलाशी के बाद एसपी दफ्तर में मिलेगा प्रवेश

Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now enter the SP office only after the search
उन्नाव। आत्मदाह के प्रयास की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसपी कार्यालय में सख्ती बढ़ाई गई है। अब बिना तलाशी के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। विषम परिस्थिति से निपटने के लिए दमकल बाइक भी खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के खुमानखेड़ा गांव की किशोरी (15) ने चाचा से सहन के विवाद में सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया था। जांच में पुलिस को सहन की जमीन पर कब्जा करने जैसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सरांय गोविंद निवासी नंद कुमार ने एसपी दफ्तर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। ऐसी घटनाओं को देखते हुए एसपी ने फरियादियों को तलाशी के बाद दफ्तर में प्रवेश दिए जाने के आदेश दिए हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि उनके दफ्तर या आसपास इस तरह के कृत्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल में र्हुइं घटनाएं
- तीन मार्च को पुलिस पर उगाही का आरोप लगाकर आसीवन थाना क्षेत्र के मुंडा गांव निवासी विनीत (45) ने एसपी दफ्तर में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था।
- आठ मई 2022 को बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सरोजनी नगर निवासी मिन्ना व उसके पति इरशाद ने सफीपुर कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस में आत्मदाह का प्रयास किया था।

- 25 जनवरी को शहर की एक युवती के अपहरण के मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगा उसकी मां ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। उसका आरोप था कि सपा के पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रजोल ने उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर दी।
- गायों के संरक्षण में अनदेखी पर गोसेवक अखिलेश अवस्थी ने कलक्ट्रेट के सामने पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed