फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now employment opportunities in Germany and Japan along with Israel

Unnao News: इस्राइल के साथ अब जर्मनी व जापान में रोजगार के अवसर

Thu, 16 Jan 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now employment opportunities in Germany and Japan along with Israel
उन्नाव। विदेशों में रोजगार के उपलब्ध अवसरों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सूबे के पांच हजार से अधिक युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी दिलाने की तैयारी की है। युवाओं को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती चंद्रा ने बताया कि अभी तक विदेशों में नौकरी सिर्फ इस्राइल तक ही सीमित थी। अब जर्मनी और जापान को भी जोड़ा गया है। बताया कि विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में इस्राइल, जापान, जर्मनी में नर्सिग व केयर गिवर (देखभालकर्ता) के लिए रिक्तियां निकली हैं। इसमें नर्सिंग डिप्लोमा योग्यताधारी पुरूष व महिला पात्र होंगे। उन्होंने बताया है कि इस्राइल के लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष रखी गई है। यहां 5000 पद हैं और वेतन 131818 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में केयर गिवर के पद के लिए नर्सिंग डिप्लोमा वाले पुरुष व महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। 20 से 27 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। यहां 50 पद हैं। 1,16,976 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। उन्होंने बताया कि जर्मनी में सहायक नर्स की रिक्तियां हैं। इसमें नर्सिंग डिप्लोमा के साथ आयु सीमा 24 से 40 वर्ष निर्धारित है। पदों की संख्या 250 है। वेतन 229925 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इस पद के लिए 31 जनवरी तक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed