{"_id":"5dc470088ebc3e5b167b351c","slug":"now-deposit-the-arrears-of-electricity-in-installments-unnao-news-knp5244593150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किस्तों में जमा करें बिजली का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किस्तों में जमा करें बिजली का बकाया
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों को किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी है। इसके लिए आसान किस्त योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उपभोक्ता किस्तों में अपने बकाए का भुगतान कर सकेंगे। योजना 30 नवंबर तक चालू रहेगी।
चार किलोवाट तक के घरेलू ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के 31 अक्तूबर 2019 तक की बकाया धनराशि के भुगतान के लिए आसान किस्तों की सहूलियत दी जा रही है।
ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 मासिक किस्तों और शहरी उपभोक्ताओं को 12 किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को 11 नवंबर से 31 दिसंबर 2019 तक पंजीकरण कराना होगा। उपभोक्ता को कुल मूल बकाए का 5 प्रतिशत अथवा 1500 रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एक्सईएन प्रथम एससी शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता आसान किस्त योजना की जानकारी व बिल का भुगतान सभी विद्युत उपकेंद्रों व उपभोक्ता सेवा केंद्रों से कर सकते हैं। प्रत्येक किस्त के भुगतान पर आनलाइन जनरेटेड रसीद मिलेगी। योजना की विस्तृत जानकारी टोल फ्री नंबर 1912 पर भी ली जा सकती है।
................