फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now card holders will be able to take food from any shop in the country

अब देश में किसी भी दुकान से अन्न ले सकेंगे कार्डधारक

Wed, 06 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Now card holders will be able to take food from any shop in the country
उन्नाव। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जारी किए गए राशनकार्डों को केंद्र सरकार ने बड़ी सहूलियत दी है। जिले में इस अधिनियम के तहत जारी कार्डों की संख्या 5,78618 है। इसमें 1,14449 अंत्योदय कार्डधारक हैं। मोदी सरकार ने अनाज वितरण में राष्ट्रीय राशन पोर्टेबिलिटी योजना लागू कर दी है। जिससे कार्डधारकों को अब देश, प्रदेश में किसी भी उचित दर दुकान से अनाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि पिछले छह माह से सक्रिय राशनकार्डों पर ही यह सुविधा मिलेगी। कार्डधारक शहरी या ग्रामीण क्षेत्र की किसी भी दुकान पर जाकर सिर्फ अपने कार्ड की संख्या बताकर निर्धारित अनाज ले सकता है। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों एवं लॉकडाउन की दशा में यह व्यवस्था मजदूर वर्ग के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में दूसरे जिलों के काफी संख्या में मजदूर देश और प्रदेश के विभिन्न जनपदों में फंसे हुए हैं। ऐसे में यह लोग जहां रह रहे हैं वहां के कोटेदार के यहां जाकर सिर्फ अपने कार्ड की संख्या बताकर खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। वह व्यवस्था 1 मई 2020 से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

नए राशनकार्ड बनवाने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। डीएम ने बताया कि नया कार्ड बनवाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधारकार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं महिला मुखिया की एक फ ोटो संबंधित पूर्ति निरीक्षक के व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। इसके अलावा यदि ऑनलाइन ऑपरेट करने में समस्या आए तो अपना रजिस्ट्रेशन खुद कराकर उसका नंबर अपने क्षेत्र के अधिकारियों को व्हाट्सअप कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षकों के मोबाइल नंबर
अंकित अग्रवाल, ब्लॉक क्षेत्र सुमेरपुर व बीघापुर-9889433959
अमित यादव, ब्लॉक क्षेत्र पुरवा, असोहा, हिलौली-9792804995
नेहा गुप्ता-ब्लॉक क्षेत्र सि. करन व बिछिया-7054250369
रविप्रकाश वर्मा ब्लॉक क्षेत्र सि. सरोसी-7705076819
ब्रजेंद्र त्रिपाठी ब्लॉक क्षेत्र सफ ीपुर, फतेहपुर चौरासी-7651941573
गौरव राजपूत ब्लॉक क्षेत्र बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद 7408370820
दिनेश यादव क्षेत्र मियागंज, औरास 6389082601
संजीव मिश्रा क्षेत्र हसनगंज, नवाबगंज 8924010545
राजेंद्र त्रिपाठी उन्नाव शहर व शुक्लागंज 7007614516, 9935490309
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed