{"_id":"57926ec24f1c1b247cc4b763","slug":"notice-to-11-polluting-factories-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में प्रदूषण फैलाने वाली 11 फैक्ट्रियों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में प्रदूषण फैलाने वाली 11 फैक्ट्रियों को नोटिस
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
factories
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में टेनरियों व अन्य फैक्ट्रियों की लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच में पता चला कि बंथर उन्नाव क्षेत्र की मेेसर्स रहमान इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नार्दन टेनरी, इस्लाम टेनर्स, रुक्श इंटरप्राइजेज, लारी टेक्सटाइल एंड डाईंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और औद्योगिक क्षेत्र साइट-2 उन्नाव क्षेत्र की सुपर हाउस लिमिटेड, क्रिसेंट टेनर्स प्राइवेट लिमिटेड, सुल्तान टेनरीज एंड लेदर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, इकबाल लेदर लिमिटेड, सुल्तान टेनर्स, मॉडल एक्जिम नामक फैक्ट्रियां के ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाले पानी में क्रोमियम की मात्रा मानक से अधिक है।
यह पानी नालों से होता हुआ गंगा में गिरता है। इससे जल एवं वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इन सभी फैक्ट्रियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के प्रभारी क्षेत्रीय अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि इन फैक्ट्रियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर इनकी जांच की गई। जांच में फैक्ट्री से निकलने वाले पानी में क्रोमियम की मात्रा मानक से अधिक मिलने पर नोटिस जारी की गई है।