{"_id":"a5cd621649fb65b43936a41d3e222d43","slug":"not-the-answer-books-evaluate-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड कापियों पर नहीं चली कलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड कापियों पर नहीं चली कलम
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लंबित मांगों के न माने जाने पर माध्यमिक शिक्षकों ने मंगलवार को भी बोर्ड कापियों पर कलम नहीं चलाई। शिक्षक संघ के चंदेल व शर्मा गुट के अलावा वित्तविहीन शिक्षक संघ के सदस्य भी प्रदर्शन करते रहे। सभी गुटों के शिक्षकों ने लामबंद होकर कोठारों के ताले नहीं खुलने दिए।
उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासंघ ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रांतीय महासचिव भवानी दत्त भट्ट व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला के नेतृत्व में जीआईसी उन्नाव में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को अगर जल्द से जल्द नहीं मानती है तो वह लोग प्रदर्शन को और उग्र करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान महामंत्री गंगा सागर यादव, शिवशंकर तिवारी, मनोज वर्मा, राजकुमार यादव, राजेंद्र कुमार शुक्ला, मुकेश दीक्षित व पंकज पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में जीजीआईसी इंटर कॉलेज उन्नाव व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में जीआईसी उन्नाव में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव शिवप्रकाश मिश्रा, शिवकुमार सक्सेना, आरिफ खान, डीपी सिंह, चंद्रप्रकाश साहू, रामप्रकाश, शिवप्रताप मिश्र, हरीशंकर पटेल, कृष्ण प्रसाद यादव, आरबी सिंह, प्रभाशंकर शुक्ल, विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शिक्षकों के बहिष्कार के चलते मंगलवार को भी नहीं हो सका। शहर के जीआईसी, जीजीआईसी व चमरौली जीआईसी में शिक्षकों ने जमकर प्रदर्शन किया और मूल्यांकन कार्य की शुरुआत नहीं की।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने लगातार दूसरे दिन मूल्यांकन केंद्रों पर घूम-घूमकर जोरदार प्रदर्शन किया और कोठारों के ताले नहीं खुलने दिए। संगठन के उपाध्यक्ष राजेश मिश्र व ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में जीआईसी चमरौली में जिलामंत्री दिनेश कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष रामविशुन प्रियदर्शी, विकास दीक्षित के नेतृत्व में मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया। इस मौके पर सतीश चंद्र मिश्र, कौशल किशोर मिश्र, उमाशंकर तिवारी, हनुमंत सिंह, रमेश निर्मल, अजय अवस्थी, श्रीश शुक्ल, अनुज सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्त, विनय शंकर पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने भी मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर राजाशंकर सहाय इंटर कॉलेज में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की। इसमें प्रदेश मंत्री शिवभान सिंह चौहान ने बिना मांगों के मांगे किसी भी कीमत पर मूल्यांकन न करने की बात कही। इस मौके पर जिला मंत्री दीपांशु मोहन शुक्ल, संजय त्रिवेदी, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, राधेश्याम शर्मा, अनूप कुमार मिश्र, डॉ. अनूप सिंह, संतोष कुमार बाजपेई, विनोद कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
अपना दल ने किया शिक्षकों का समर्थन
उन्नाव। मंगलवार को जीजीआईसी में मूल्यांकन बहिष्कार कर रहे वित्तविहीन शिक्षक संघ के बैनर तले चल रहे धरने का अपना दल के कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। दल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर पटेल व जिला कोषाध्यक्ष रामप्रकाश साहू ने शामिल होकर वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को सही ठहराया। इस दौरान अरविंद सिंह, चंद्रप्रकाश साहू, रामसुमेर साहू, मो. आरिफ खान, शिवप्रकाश मिश्र, सुनील दीक्षित, विष्णु कुमार यादव, रमेश चंद्र, यतींद्र नारायण सक्सेना, प्रभाशंकर शुक्ल, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।