फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Noncha innocent dog 's face , young man cut

कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोंचा, युवक को काटा

Mon, 30 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 30 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Noncha innocent dog 's face , young man cut

ऋषि नगर मोहल्ले में रविवार सुबह एक कुत्ते ने आतंक मचाया। इस कुत्ते ने एक मासूम का जहां चेहरा नोंच लिया, वहीं एक युवक के पैर में काट लिया। इधर कुत्ते को भगाने में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इन सभी का पास के नर्सिंग होम में इलाज किया गया।

विज्ञापन


 
ऋषि नगर मोहल्ला निवासी लेखाकार अमित सिंह ने बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा अजय कुमार सिंह रविवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक आवारा कुत्ता उसके निकट आया और बेटे पर हमला कर उसके चेहरे को नोंच खाया। शोर सुनकर पड़ोसी उमेश यादव एडवोकेट अजय को बचाने के लिए दौड़े तो कुत्ते ने उन्हें शिकार बनाते हुए पैर में काट लिया।
विज्ञापन


 
कुत्ते के आतंक से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं कुत्ते को भगाने के चक्कर में आप कार्यकर्ता पंकज सेठ समेत मोहल्ले के दो अन्य लोग जख्मी हो गए। आग और पानी डालकर किसी तरह से कुत्ते को वहां से भगाया गया इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आप ने की कांजी हाउस चालू करने की मांग - आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राघवेंद्र बाजपेई ने बताया कि नगर में आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस कारण आम लोग राह चलते घायल हो रहे हैं। यहां तक घर और मोहल्लों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं।




नगर पालिका ने कांजी हाउस तो बनवा लिया, लेकिन अब तक उसका प्रयोग नहीं हुआ। आप कार्यकर्ता इस मामले में पालिका अध्यक्ष से मिलकर कांजी हाउस चालू कराने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed