{"_id":"5e28a85e8ebc3e4b1b5ccad9","slug":"nodal-officers-angry-over-seeing-cow-dynasty-over-capacity-unnao-news-knp5400941150","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता से ज्यादा गोवंश देख नाराज हुए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता से ज्यादा गोवंश देख नाराज हुए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
बेहटामुजाबर स्थित अस्थायी पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण करते रायबरेली के उप मुख्य पशु चिकित्साध?
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। विकास खंड के ग्राम बेहटामुजाबर स्थित अस्थायी पशु आश्रय केंद्र का नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें गोवंशों की संख्या अधिक देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने क्षमता से अधिक गोवंशों को अन्य गोशाला में स्थानांतरित करने के आदेश दिए। इसके अलावा गोशाला में एक टिनशेड और बनवाए जाने को कहा। ग्राम बेहटामुजाबर स्थित अस्थायी पशु आश्रय केंद्र में नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद चंद्र पहुंचे। वहां पर गोवंशों के चारा पानी की समुचित व्यवस्था मिली लेकिन गोशाला में क्षमता से दोगुना गोवंश देख उनका पूरा चढ़ गया। जिस पर उन्होंने संचालक को कड़ी फ टकार लगाते हुए अधिक गोवंशों को अन्य किसी गोशाला में शिफ्ट करने के आदेश दिए।
इसके अलावा गोशाला में एक और टिनशेड का निर्माण कराने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों को समुचित रखरखाव और सर्दी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के भी आदेश दिए। इस मौके पर नगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान, अटवा वैक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. दिनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
ग्राम बेहटामुजाबर में गोशाला के औचक निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद चंद्र द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अटवा वैक के प्रभारी चिकित्सक डॉ. दिनेश चंद्रा और नगर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राहुल सचान बीडीओ अमित कुमार मिश्रा से मिले। उन्होंने क्षमता से अधिक गोवंशों को किसी अन्य गोशाला में शिफ्ट करने का प्रार्थनापत्र सौंपा। जिस पर उन्होंने जल्द ही टिनशेड का निर्माण और अधिक गोवंशों को दूसरी गोशाला में भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बिछिया के जगेथा गोशाला का रायबरेली के उप पशु चिकित्साधिकारी व जिले के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। यहां बंद मवेशियों के चारे पानी की व्यवस्था के अलावा उनके स्वास्थ्य की भी हकीकत परखी। उन्होंने मौजूद बिछिया पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह को प्रतिदिन ब्लॉक की गोशालाओं में बंद मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था के अलावा उनके इलाज व टीकाकरण कराने का भी निर्देश दिए। इस गोशाला में बंद 30 मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था व जाड़े से बचाव के लिए जूट के बोरों की व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान गांव के सचिव शशिकांत अवस्थी व ग्राम प्रधान जीतेंद्र कुमार मौजूद रहे।