फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no water in ponds

तालाब में पानी नहीं

Sun, 24 Apr 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
no water in ponds
हसनगंज के आदमपुर बरेठी गांव का सूखा पड़ा तालाब। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भूगर्भ जलस्तर सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर जिले में हजारों तालाब खोदे गए। इनमें कुछ को मॉडल तालाब बनाया गया तो कुछ का जीर्णोद्धार कराया गया लेकिन इन्हें पानी से लबालब करने की कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई। हाल ये है कि न तो ये किसानों के काम आ रहे हैं और न मवेशियों के। मॉडल तालाबों में धूल उड़ रही है। नहरों में भी पानी नहीं है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2007-08 से 2009-10 तक मनरेगा के तहत जिले में 2862 नए तालाबों का निर्माण कराया गया था। फिर 2010-11 में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक तालाब को मॉडल तालाब बनाने पर 55 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

2011-12 में भी 150 नए तालाब खोदे गए। वित्तीय वर्ष 2015-16 में मॉडल तालाबों में से ही 702 तालाबों का जीर्णोद्धार 21 करोड़ रुपये से कराया गया। इतना खर्च होने के बाद भी जलस्तर में सुधार की कवायद काम न आई। तालाबों में बूंद तक नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरें, माइनरें भी सूखीं
गंजमुरादाबाद क्षेत्र की एकमात्र शारदा नहर में भी पानी नहीं है। इसके कारण पास की माइनरें भी सूखी हैं। क्षेत्र में बोई गई जायद की फसलों तरबूज, खरबूजा समेत मूंद, उर्द आदि की अगैती फ सलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। साथ ही पानी के अभाव में पशु, पक्षी बेहाल हैं। मुर्तजानगर नहर में भी इस समय धूल उड़ रही है। नवाबगंज से गुजरी नहर में पानी नहीं है। औरास, हसनगंज, असोहा, मौरावां में भी नहरें, माइनरें सूखी हैं।

मनरेगा से तालाब निर्माण और जीर्णोद्धार कराया गया था। तालाबों में पानी भरवाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई है। रोस्टर के अनुसार जब नहर, माइनर में पानी आएगा, उससे विभाग तालाबों में पानी भरवाएगा। - राजेश कुमार झा, मनरेगा उपायुक्त।

सूखी पड़ी नवाबगंज से निकली सारदा नहर। संवाद

सूखी पड़ी नवाबगंज से निकली सारदा नहर। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed