फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   No report, no arrest... judge became outpost in-charge

Unnao News: न रिपोर्ट, न गिरफ्तारी... जज बन गए चौकी प्रभारी

Tue, 16 Jul 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
No report, no arrest... judge became outpost in-charge
पाटन। लूट जैसी गंभीर घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने वाली बिहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को व्यापारी से लूट के दो आरोपियों को पकड़ा और फिर चौकी से ही छोड़ दिया। पुलिस ने घटना की न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी ही दिखाई।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूखेड़ा दीक्षितन वाला निवासी किराना व्यापारी संजू बाजपेई की तहरीर के आधार पर गुरुवार को भगवंतनगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने दो लुटेरों को हिरासत में लेने का दावा किया था। तहरीर के मुताबिक, आठ जुलाई को संजू अपनी पिकअप गाड़ी से पिता उदय शंकर के साथ जा रहा था। बिहार-बक्सर मार्ग पर ईंट भट्ठा के पास बाइक सवार तीन लोगों ने गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर संजू से 70 हजार रुपये लूट कर भाग गए। तहरीर में पीड़ित ने केसरी खेड़ा निवासी एक लुटेरे को पहचान लेने की बात लिखी है, लेकिन तहरीर को भगवंतनगर चौकी प्रभारी ने अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

घटना के चौथे दिन नामजद आरोपी व उसके साथी को पकड़ा। चौकी प्रभारी ने तीसरे लुटेरे की गिरफ्तारी का प्रयास करने की बात कही थी। हिरासत में लेने के चौथे दिन सोमवार को जब बिहार थाना प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय से लुटेरों को जेल भेजने और बरामदगी के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने किसी की गिरफ्तारी को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी ने पूरे मामले को अपने स्तर से ही रफा-दफा कर दिया। पीड़ित को उसकी रकम वापस दिलाने और लुटेरों को छोड़ने के बदले मोटी रकम लेने के आरोप भी लग रहे हैं। चौकी प्रभारी से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed