{"_id":"58b714844f1c1bce1c8315c4","slug":"no-link-pan-82-thousand-bank-accounts-frozen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन िलंक नहीं, 82 हजार बैंक खाते फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन िलंक नहीं, 82 हजार बैंक खाते फ्रीज
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आयकर विभाग की सख्ती के बाद भी जिले के करीब 82 हजार बैंक खाते अभी भी बिना पैन नंबर के हैं। अब इसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि बैंकों ने ये खाते फ्रीज कर दिए हैं। 28 फरवरी तक खाते पैन नंबर से लिंक न कराने वाले खातों के कैश ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल छोटी रकम वाले खाताधारकों को फार्म नंबर 60 से अपडेट करा लेनदेन की सहूलियत दी जा रही हैं।
केंद्र सरकार कालेधन व भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए लगातार बैंकिंग नियमों को सख्त कर रही है। जिसमें आयकर विभाग का रोल अहम है। आयकर विभाग एक क्लिक पर सभी खाताधारकों के लेनदेन का ब्यौरा जुटाने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। जिसके चलते आयकर विभाग 10 जनवरी को सभी बैंकों को खातों को पैन नंबर से लिंक कराने का आदेश दे चुका है। बैंकों की सख्ती के बाद भी जिले के 82 हजार खाताधारक 28 फरवरी तक सिस्टम से कदमताल नहीं कर सके हैं।
एक मार्च से बिना पैन नंबर वाले खाताधारकों के कैश ट्रांजेक्शन पर बैंकों ने रोक लगा दी है। जिससे खाताधारकों में अफरातफरी का माहौल है। नियम की बंदिश के बाद बुधवार को बैंकों में पैन नंबर लिंक कराने वाले खाताधारकों की खासी भीड़ रही। पीएनबी जवाहर नगर शाखा प्रबंधक वरुण दीक्षित ने बताया कि आयकर विभाग की गाइड लाइन के तहत बिना पैन नंबर वाले खातों से कैश ट्रांजेक्शन को रोक दिया गया है। फिलहाल छोटी रकम वाले खाताधारकों से फार्म नंबर 60 जमा करा खाते को अपडेट कराने की सहूलियत दी जा रही है।
विज्ञापन
दो लाख जमा करने वालों की बढ़ी मुसीबत
पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद से अब तक बिना पैन नंबर के खाता संचालन कर दो लाख व उससे अधिक की रकम जमा करने वाले खाताधारकों को आयकर विभाग ने राडार पर लिया है। इसके अलावा उन खाताधारकों को भी शिकंजे पर लिया है जिन खातों में पांच लाख रुपये जमा हैं। आयकर विभाग ने ऐसे खातों को फार्म 60 की सहूलियत से दूर रखा है। बैंक अधिकारियों को पैन नंबर लिंक कराने के बाद ही इन खाताधारकों को नगदी लेनदेन का लाभ देने का आदेश है।
संस्था के खातों पर मान्य है फार्म 60
आयकर विभाग ने किसी फर्म, संस्था, नगर पालिका जैसे संस्थानों को पैन नंबर के झंझट से मुक्त रखा है। बैंकों को दिए गए निर्देश में आयकर विभाग ने कहा है कि जिन संस्थानों के पैन नंबर नहीं जारी हो सकते हैं। उन संस्थानों के खातों को फार्म 60 से अपडेट किया जाए। उदाहरण के तौर पर बुधवार को पीएनबी जवाहर नगर शाखा प्रबंधक वरुण दीक्षित ने नगर पालिका रसूलाबाद के खाते को फार्म 60 से अपडेट भी किया।
खाते पैन नंबर से लिंक नहीं हो सके
जिले के करीब 82 हजार बैंक खाते पैन नंबर से लिंक नहीं हो सके हैैं। यह संख्या और ज्यादा हो सकती है, ब्यौरा जुटाया जा रहा है। ऐसे में इन खातों से कैश ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी गई है। पैन नंबर लिंक करा खाताधारक खाते से लेनदेन कर सकेंगे। -एसपी साहा, मैनेजर लीड बैंक उन्नाव।