{"_id":"5e17784a8ebc3e87984d46e0","slug":"no-ban-on-contaminated-flow-of-tanneries-slotter-houses-unnao-news-knp537414121","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनरियों, स्लॉटर हाउसों के दूषित उत्प्रवाह पर रोक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनरियों, स्लॉटर हाउसों के दूषित उत्प्रवाह पर रोक नहीं
विज्ञापन
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोनी ड्रेन में बनाए गए बांध के बराबर तक पहुंचा उफनाया दूषित पानी?
- फोटो : UNNAO
सोनिक(उन्नाव)। माघ मेला के दौरान गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए की जा रही कवायद बेमतलब साबित हो रही है। उत्पादन बंद न करना पड़े इसलिए टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों ने लोनी ड्रेन में बांध बनाए लेकिन उत्प्रवाह तेजी से जारी है। नतीजा यह कि ड्रेन में उफान से कच्चे बांधों में कटान शुरू है। कई जगह पानी बांध के बराबर तक पहुंच गया। ठोस कदम न उठाए गए तो जल्द ही दूषित पानी गंगा नदी में पहुंच जाएगा।
प्रयागराज में 10 जनवरी से माघ मेला की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कई चरणों में शाही स्नान भी होंगे। माघ मेला के दौरान गंगा में प्रदूषित उत्प्रवाह न गिरे इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों को उत्प्रवाह न छोड़ने या उत्पादन बंद करने के निर्देश दिए थे। बीते शनिवार को एडीएम ने टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों के साथ बैठक की थी। टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों ने उत्प्रवाह न छोड़ने व अपने कारखाने में बनाए गए स्टोरेज टैंक में एकत्र रखने की बात कही थी। लेकिन उत्प्रवाह सिटी ड्रेन में जाने से नहीं रुका। बुधवार को सिटी ड्रेन में पानी बढ़ा तो उसे गंगा नदी तक जाने से रोकने के लिए स्लॉटर हाउस संचालकों ने कई स्थानों पर मिट्टी के बांध बनाकर रोकने की कवायद की। लेकिन पानी बढ़ने से लोनी ड्रेन गुरुवार को उफना गई। कई स्थानों पर कटान भी शुरू हो गई है। अगर ड्रेन में पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही दूषित पानी बांध तोड़कर गंगा जल में मिल जाएगा।
डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि टेनरी व स्लॉटर हाउस संचालकों को उत्प्रवाह बहाने से रोका गया है। हालांकि लोनी ड्रेन का पानी अभी गंगा नदी तक नहीं पहुंच रहा है। पानी का बहाव रोकने के लिए 11 स्थानों पर बांध बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए दो टीमें भी बनाई गई हैं। बताया कि अगर दूषित पानी उफनाने और बांध के ऊपर से बहकर गंगा नदी में गया तो स्लॉटर हाउस व टेनरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।