{"_id":"688e63d17ccb7e1da201d44b","slug":"no-baby-feeding-booths-for-women-on-four-platforms-of-railway-station-unnao-news-c-221-1-uno1004-134928-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेलवे स्टेशन के चार प्लेटफार्म पर महिलाओं के लिए नहीं बेबी फीडिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेलवे स्टेशन के चार प्लेटफार्म पर महिलाओं के लिए नहीं बेबी फीडिंग बूथ
Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन पर बना बेबी फीडिंग बूथ।
- फोटो : बस स्टेशन पर बना बेबी फीडिंग बूथ।
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार और पांच पर बेबी फीडिंग बूथ नहीं है। इससे महिलाओं को स्तनपान कराने में असुविधा होती है। प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला प्रतीक्षालय ही उनका सहारा है।
जिले में स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म सहित सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान बूथ नहीं है। इसलिए यात्रा के दौरान अगर उनका बच्चा भूखा हो तो वह दूध नहीं पिला पाती हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने महिला प्रतीक्षालय में ही केवल स्तनपान कराने की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर के हाकिम टोला स्थित बस स्टेशन पर बेबी फीडिंग बूथ यात्री प्रतीक्षालय से काफी दूर किनारे बना है। इससे कई महिलाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। इस वजह से भी बच्चे को स्तनपान नहीं करा पता है। उन्नाव जंक्शन के वाणिज्य विभाग में तैनात मोहम्मद सैफ ने बताया कि प्लेटफार्माें पर बेबी फीडिंग बूथ बनवाने का प्रस्ताव डीआरएम कार्यालय भेजा गया है। जल्द ही प्रस्ताव पर मंजूरी भी मिलने वाली है। इसके बाद बेबी फीडिंग बूथ बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
--
स्तनपान से शिशुओं को फायदे
मां का दूध बच्चे को दस्त, निमोनिया और सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से बचाता है।
मां दूध पीने वाले बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं ।
मां का दूध जन्म के छह माह तक शिशु को सभी पोषक तत्व देता है।
एलर्जी और अस्थमा जैसे रोगों का खतरा कम होता है।
--
स्तनपान से मां को होने वाले फायदे
गर्भाशय को संकुचित करने में मदद
प्रसव के बाद रक्तस्राव में मदद
वजन भी कम होता है
स्तन कैंसर, ओवरी कैंसर के खतरे को कम करता है