{"_id":"66688f029a9470c7ff029531","slug":"nine-including-father-and-sons-booked-for-opposing-land-measurement-unnao-news-c-221-1-uno1001-115569-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जमीन की पैमाइश का विरोध करने पर पिता-पुत्रों सहित नौ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जमीन की पैमाइश का विरोध करने पर पिता-पुत्रों सहित नौ पर मुकदमा
Tue, 11 Jun 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीघापुर। देवपुर अदनखेड़ा गांव में बनने वाली पानी टंकी के लिए जमीन की हो रही पैमाइश का कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। लेखपाल से झड़प होने से नाप नहीं हो सकी। लेखपाल ने आठ लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीघापुर तहसील की ग्राम पंचायत देवपुर के मजरा अदनखेड़ा में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन होना है। सोमवार को लेखपाल जितेंद्र कुमार जमीन की नाप करने पहुंचे थे। जिस जमीन पर नाप हो रही थी वहां कुछ लोगों ने टंकी बनाने का विरोध किया। इससे लेखपाल और किसानों में जमकर झड़प हुई।
जमीन की नाप से रोकने और तीखी नोकझोंक करने पर लेखपाल ने अदनखेड़ा गांव निवासी संजय, बाबूलाल, उनके बेटे अनुज, मनोज, सुरेश और अंकुश, राकेश व अमित पर सरकारी काम में बाधा डालने, अभद्रता करने, सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ राजपाल ने बताया की लेखपाल की तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।