फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   new twist in the death of a girl in unnao post-mortem of the dead body again uproar over difference in reports

उन्नाव में हुई युवती की मौत में नया मोड़: मृतका के शव का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्टों में अंतर पर हंगामा

Wed, 16 Feb 2022 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 12:07 AM IST
सार

मृतका के परिवार की ओर से पैरवी करने आए हाईकोर्ट के वकीलों ने एफएसएल के एडी से रिपोर्ट की जानकारी ली तो उन्होंने पहले और आज हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर होने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
new twist in the death of a girl in unnao post-mortem of the dead body again uproar over difference in reports
मृतिका का शव निकलवाते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिवंगत सपा नेता के बेटे द्वारा की गई युवती की हत्या में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। मां की ओर से बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर शव को श्मशान घाट से निकलवाकर लखनऊ से आई फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम से पोस्टमार्टम कराया गाया। देर शाम करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतका मां ने तुंरत पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


मृतका के परिवार की ओर से पैरवी करने आए हाईकोर्ट के वकीलों ने एफएसएल के एडी से रिपोर्ट की जानकारी ली तो उन्होंने पहले और आज हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर होने की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार की तरफ से पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ने एक्सपर्ट मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की है। वहीं परिवार ने शव को पोस्टमार्टम हाउस से न ले जाने देने की बात कही है। बवाल बढ़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती पूजा को आठ दिसंबर 2021 को सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री स्व. फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल ने अगवा कर हत्या कर दी थी। 10 फरवरी को पुलिस ने उसका शव दिव्यानंद आश्रम परिसर से जमीन में गड्ढा खोदकर दबाए गए गड्ढे से बरामद किया था। 11 फरवरी को शव का पोस्टमार्टम के बाद जाजमऊ के चंदन घाट पर शव को मिट्टी में दबा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां रीता की मांग पर डीएम रवींद्र कुमार ने सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम की स्वीकृति दे दी। मंगलवार शाम 4:30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजेता व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को श्मशान घाट से निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां लखनऊ से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अपर निदेशक डॉ. जी खान के नेतृत्व में एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन डॉ. कीर्तिवर्धन, डॉ. एमपीएम सिविल अस्पताल लखनऊ और डॉ. कंचन यादव एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जैसे ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई और टीम बाहर निकली, मृतका की मां ने रिपोर्ट तत्काल देने की मांग करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से रोक दिया। 


एफएसएल के एडी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय प्रक्रिया के कारण तत्काल न दे पाने की बात कही तो हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने निर्भया की वकील रहीं सीमा समृद्धि कुशवाहा से बात कर पूरी जानकारी दी। इस पर सुप्रीम कोर्ट की वकील अवनी बंसल और प्रखर दीक्षित ने एफएसएल के अपर निदेशक डॉ. जी खान ने दोनों रिपोर्ट में भिन्नता स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed