{"_id":"63b1d30f18b9b6097f379871","slug":"new-saal-me-kiya-dhamaal-unnao-news-knp7365511123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नए साल पर युवाओं ने किया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नए साल पर युवाओं ने किया धमाल
विज्ञापन
उन्नाव। नए साल पर युवाओं ने जमकर मस्ती की। केक काटा और फिल्मी गीतों पर खूब थिरके। वहीं कई स्थानों पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
सुबह से ही गिफ्ट और गुलदस्तों की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का दौर चला।
लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करके नव वर्ष की शुरुआत की। शहर के दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही।
शहर के मुख्य होटलों व नवाबगंज पक्षी विहार में पहुंचकर लोगों ने जश्न मनाया।
फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ दिखी। आम दिनों में 10-15 रुपये प्रति कली बिकने वाला गुलाब 50 रुपये कीमत तक बिका। शनिवार रात 12 बजे से ही नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। फेसबुक, व्हाट्स एप, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर आदि सोशल साइटों पर संदेशाें का आदान-प्रदान हुआ।