फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   New era will begin on August 5: Sakshi Maharaj

पांच अगस्त को होगी नए युग की शुरुआत: साक्षी महाराज

Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
New era will begin on August 5: Sakshi Maharaj
उन्नाव। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म हुआ था और पांच अगस्त को ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास होगा। यहीं से नए युग की शुरुआत होगी। विपक्षी पूछते थे कि मोदी जी अयोध्या कब जाएंगे। लेकिन मोदी जी का संकल्प था कि राम मंदिर का शिलान्यास करने ही जाएंगे। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को अपने कार्यालय में मीडिया से यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय था जब विपक्षी कटाक्ष करते थे कि राम लला हम आएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब हमारी सरकार ने मंदिर बनाने का रास्ता साफ किया और शिलान्यास की तारीख भी बता दी। 5 अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। विरोधियों को कुछ नहीं सूझ रहा है तो कह रहे हैं कोरोना है और मंदिर के सिवाए कुछ नहीं दिखाई दे रहा। हम अयोध्या को आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनाने वाले हैं। विश्व के लोग प्रेरणा लेंगे। अब तो विदेशी और इस्लाम को मानने वाले कहने लगे कि हमने धर्म बदला है अपने देवता नहीं बदले हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने सेना और देश की सीमाओं को मजबूत किया
राफेल खरीद पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना और सीमाओं को मजबूत किया है। भारत विश्व में सबसे बड़ी शक्ति बनने की स्थिति में पहुंच गया है। इसका श्रेय केवल प्रधानमंत्री को जाता है। राफेल से चीन और पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि गलती से भी हथियार मत उठा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर बोला हमला
राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान पर कांग्रेस के आरोपों पर साक्षी महराज ने कहा कि कांग्रेस से अपने घर की लड़ाई संभलती नहीं और दोष भाजपा पर मढ़ते हैं। भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed