फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   New block will be built in Vikas Bhawan, complainants will get convenience

Unnao News: विकास भवन में बनेगा नया ब्लॉक, फरियादियों को होगी सहूलियत

Sun, 11 Aug 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
New block will be built in Vikas Bhawan, complainants will get convenience
उन्नाव। विकास भवन में एक नया ब्लाक बनेगा। यहां किराये के भवनों में संचालित विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। एक ही स्थान पर सभी विभाग होने से फरियादियों को सहूलियत होगी। सीडीओ ने नए ब्लाक के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में विकास भवन में दो तल बने हुए हैं। इनमें 12 विभागों के कार्यालय संचालित हैं। जिसमें सीडीओ, डीडीओ, पीडी, कृषि, समाजकल्याण, मनरेगा, एनआरएलएम, पशुपालन, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायतीराज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल हैं। एक सभागार व जिला विकास कार्यालय के एक कक्ष को दो हिस्सों में बांटकर लोकपाल का भी कक्ष बनाया गया है। जगह कम होने से कृषि से संबंधित भूमि संरक्षण, उपनिदेशक कार्यालय, समाज कल्याण से जुड़े दिव्यांग, पिछड़ा, प्रोबेशन, उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग व समाज कल्याण विकास विकास भवन से बाहर किराये के भवनों में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण कृषि, पेंशन और रोजगार के लिए ऋण लेने की उम्मीद में विकास भवन आने वाले फरियादियों को यहां से लौटा दिया जाता है। ऐसे में फरियादियों को अन्य कार्यालय जाने के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ती है। इसका संज्ञान सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने लिया और उन्होंने संबंधित विभागों के सभी कार्यालयों को एक ही जगह पर लाने की कवायद शुरू की। इसी कारण विकास भवन में खाली पड़ी जमीन पर नया ब्लाक बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सीडीओ ने बताया कि नियमानुसार जो विभाग संचालित हैं, उनसे जुड़े अन्य विभागों को भी विकास भवन में ही होना चाहिए। इससे एक तरफ फरियादियों को सहूलियत मिलेगी, साथ ही विभागों की निगरानी भी आसान हो जाएगी। इसके लिए नए ब्लाक के निर्माण को एक करोड़ का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

--
11 लाख से विकास भवन का होगा सुंदरीकरण
वर्तमान समय में विकास भवन की टपकती छत का 16 लाख से नवनिर्माण कराया जा रहा है। आने वाले समय में 11 लाख से सुंदरीकरण कराया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि विकास भवन काफी पुरानी है। बारिश में छत पटकती थी, जिसे सही कराया जा रहा है। वहीं आने वाले समय में विकास भवन की लाइटिंग दुरुस्त कराई जाएगी। साथ ही टाइल्स आदि का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed