फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nehru Youth Center began a two-day youth phenomenon

नेहरू युवा केंद्र का दो दिवसीय युवा लोकोत्सव शुरू हुआ

Thu, 12 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 12 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nehru Youth Center began a two-day youth phenomenon

उन्नाव। नेहरू युवा केंद्र के दो दिवसीय युवा लोकोत्सव में युवक, युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं, हास्य कलाकार ने मिमिक्री से लोगों को खूब गुदगुदाया। हस्तशिल्प प्रदर्शनी व युवा कृति में युवक व युवतियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

विज्ञापन


कमला भवन परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नेहा शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कनिष्का त्रिवेदी ने मां सरस्वती की वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। श्रेयांश समी वर्मा एंड ग्रुुप ने गणेश स्तुति पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जैतीपुर क्लब से मुस्कान और सुनीता ने अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाई। वहीं, हास्य कलाकार लक्ष्य निगम के हसगुल्लो पर लोग लोटपोट हो गए। गायक अरुण गोस्वामी समेत अन्य गायकों ने अपने गीतों से समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी व युवा कृति का अवलोकन किया। युवा कृति प्रदर्शनी में 10 स्टाल लगाए गए थे। इसमें हस्त निर्मित सिलाई/कढ़ाई, साफ्ट ट्वायज, विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी शामिल थी।


इस दौरान सीडीओ ने सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। जिला युवा समन्वयक डॉ. आराधना राज ने कहा कि अगले दिन प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही युवा मंडलों को खेल किट प्रदान की जाएगी। इस मौके पर मनीष सेंगर, डॉ. मनीष दीक्षित, सलमान खान, आशीष श्रीवास्तव, एनवाईके के लेखाकार रमेश सिंह सेंगर, नीरज श्रीवास्तव, पुष्पलता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed