{"_id":"5e88d0d58ebc3e76a420fe6e","slug":"ncc-cadets-will-make-the-general-public-aware-of-corona-unnao-news-knp5537563131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से आम जनता को जागरुक करेंगे एनसीसी कैड्ेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से आम जनता को जागरुक करेंगे एनसीसी कैड्ेट्स
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना वायरस से आम जनता को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैड्ेटस, पीआरडी जवान व इंटर कालेज की बड़ी कक्षाओं के छात्रों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति विशेष तौर पर होम डिलीवरी आदि की समीक्षा बैठक में डीआईओएस को यह निर्देश दिए।
विकासभवन में आयोजित बैठक में एडीएम को निर्देश दिए कि श्रमिकों तथा अन्य गरीबों को समय से भरण पोषण भत्ते का वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जनपद के सभी ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड, दवाइयों एवं मास्क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने एवं अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिए कि लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न का भंडारण पर्याप्त रखें। दाल की आपूर्ति को समय से पूरा करने एवं मांग के अनुरूप भंडारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि गेहूं क्रय केंद्रों पर आवश्यक संसाधन समय से सुनिश्चित कराएं तथा गेहूं क्रय केंद्रों पर बैनर लगवाकर आवश्यक सूचनाएं तत्काल प्रदर्शित करें। बैठक में एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आम लोग लॉकडाउन के दौरान घर बैठे फोन के माध्यम से अपने रोग का इलाज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विषय विशेषज्ञ डॉक्टर से फ ोन करके दवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें ईएनटी सर्जन डॉ. एनसी वर्मा मोबाइल नंबर 8765485454, डॉ. आशीष गौड़ दंत रोग मोबाइल नंबर 8840237520, डॉ. नितिन चौधरी नेत्र रोग मोबाइल नंबर 9415766205, डॉ. प्रवीन सारस्वत बाल रोग विशेषज्ञ मोबाइल नंबर 8604545800, डॉ. अखिलेश सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ मोबाइल नंबर 9415747029, डॉ. वीके सिंह सर्जन 9044996062, डॉ. एसके वर्मा फि जीशियन मोबाइल नंबर 9839788598 हैं।