फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Nature on farmers 'thunderclap'

प्रकृति ने किसानों पर किया ‘वज्रपात’

Fri, 27 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nature on farmers 'thunderclap'
बांगरमऊ। ओलावृष्टि ने फसलों को तबाह कर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गईं। वहीं आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रकृति ने अन्नदाता को रुलाने मेें कोई कसर नहीं छोड़ी। आधे घंटे से अधिक समय तक गिरे ओलों को देख किसानों की आंखों से आंसू निकल आए। जानकारों की मानेें तो दोपहर में आसमान पूरी तरह से साफ होने से धूप निकली थी लेकिन शाम ढलते ही बादल आ गए।

गुरुवार शाम करीब 5 बजे तूफान आया। ग्रामीणों के मुताबिक, ओले का साइज 100 ग्राम से कम नहीं था। इसके चलते खेतों में पकी खड़ी सरसों व गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। सालों बाद इस तरह ओले गिरे हैं। फसलें तबाह हो गई हैं। सरसों, गेहूं की फसल भी गिर गई है। वहीं आम के पेड़ों में आए बौर भी इस ओलावृष्टि से झड़ गए हैं। इससे आम के उत्पादन मेें भी कमी आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


वहीं बांगरमऊ के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी ओले गिरे हैं।
चकलवंशी संवाददाता के अनुसार, आंधी के दौरान माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी कसबा निवासी आशीष कुमार की छत पर लगी टीन उखड़ गई और पास में ही खेल रहे उसके चार साल के बेटे आदर्श के ऊपर गिर गई। घायल आदर्श को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed