फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   murder report against 5 people

बड़े भाई, भाभी सहित पांच पर हत्या की रिपोर्ट

Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
murder report against 5 people
औरास। थानाक्षेत्र के जवन गांव में दो माह पूर्व किसान के संदिग्ध अवस्था में मृत मिलने के मामले में मृतक की बेटी ने ताऊ और ताई सहित पांच लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जवन निवासी शिवानी (17) पिता मलखे और दो बहनों लक्ष्मी व शिवांशी के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करती थी। 22 मार्च को मलखे गांव में गेहूं की फसल की कटाई कराने आए थे। शिवानी का आरोप है कि ताऊ फूलचंद्र, ताई फूलकुमारी, बेटे अशोक, दामाद परशुराम और गांव के ही अमित के साथ पिता मलखे को तहसील हसनगंज ले गए और धोखाधड़ी कर ताई के नाम जमीन का बैनामा करा लिया। एक दिन ताऊ के बेटे ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता की तबीयत खराब है। वह बात करने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर 20 अप्रैल को वह दोनों बहनों को लेकर गांव आई तो देखा पिता मृत पड़े हैं और गले से खून निकल रहा है। ताऊ ने तीनों बहनों को बंधक बनाकर जान की धमकी दी और लाश को दफन कर दिया। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर बुआ को साथ लेकर औरास थाने गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मृतक के बड़े भाई व भाभी सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed