फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Municipality will increase tax by surveying government buildings

Unnao News: सरकारी भवनों का सर्वे कर टैक्स बढ़ाएगी नगर पालिका

Thu, 19 Dec 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Municipality will increase tax by surveying government buildings
उन्नाव। सरकारी भवनों का नगर पालिका सर्वे करा रही है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बढ़े हुए हिस्से को शामिल करते हुए गृहकर लगाएगी। सर्वे के पहले दिन तीन भवनों का क्षेत्रफल बढ़ा मिला है।
विज्ञापन

शहर में राज्य और केंद्र सरकार के कुल 45 कार्यालय संचालित हैं। नगर पालिका द्वारा हर साल सर्वे कराकर इन भवनों का कर निर्धारण किया जाता है। कर जमा की करने की ऑनलाइन व्यवस्था 2022 से है। सरकारी भवनों व फैक्टरियों पर पालिका का करोड़ों रुपये बकाया है। नगर पालिका ने सरकारी भवनों का सर्वे शुरू करा दिया है। गुरुवार को कर निरीक्षक जयशंकर पांडेय, दिवाकर शुक्ला, और दिलीप यादव ने रजिस्ट्रार कार्यालय, डाकघर, बार एसोसिएशन आदि का सर्वे किया। इसमें तीन भवन सीडीओ कार्यालय, बार एसोसिएशन और जिला अस्पताल में सर्वे के दौरान क्षेत्रफल बढ़ा मिला। इनका दोबारा निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed