{"_id":"bbea848ec698a29c2d47e7f3fcc103f7","slug":"municipality-teams-and-businessmen-scuffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका टीम और व्यापारियों में धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका टीम और व्यापारियों में धक्का मुक्की
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे पॉलीथिन जब्तीकरण अभियान का शुक्रवार को विरोध हुआ। धवन रोड मार्केट में पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे पालिका कर्मचारियों से व्यापारी भिड़ गए। अधिकारियों व व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई और आपस में धक्का मुक्की भी हुई। इसके बाद अधिकारी वहां से चालान की कार्रवाई करने की घुड़की देते हुए चले गए।
विज्ञापन
पालिका प्रशासन द्वारा शहर के कचौड़ी गली, बड़ा चौराहा, धवन रोड सहित आसपास की अन्य मार्केट में पॉलीथिन जब्तीकरण अभियान चलाया गया।
पॉलीथिन पर प्रतिबंध के मद्देनजर गुरुवार से नगर पालिका अधिकारियों द्वारा शहर के बाजारों में अभियान चलाकर पॉलीथिन जब्तीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पालिका कर्मियों के इस अभियान के विरोध में कुछ व्यापारियों ने हल्ला बोल दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों की टीम जैसे ही धवन रोड में घुसी और पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। वहां के व्यापारियों ने अभियान की खिलाफत शुरू कर दी। पॉलीथिन जब्त करने पर व्यापारी कर्मचारियों से भिड़ गए और पहले इसकी बिक्री व निर्माण रोकने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों पर पालीथिन की थोक व फुटकर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि कर्मचारी जबरन छोटे दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं और बड़े व्यापारियों के पास कोई भी कार्रवाई करने नहीं जा रहा है।
शुक्रवार को पालिका अधिकारियों ने मोहल्ला कचौड़ी गली, बड़ा चौराहा, धवन रोड, केसर गंज, किला सहित अन्य कई मोहल्लों के बाजारों में छापामारी कर पॉलीथिन जब्त की।
इस बारे में पालिका अधिकारी सुग्रीव सिंह ने बताया कि जो व्यापारी पालिका के अभियान का विरोध कर रहे थे और जिन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता की है, उनके नाम नोट कर लिए गए हैं। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ चालान कर कार्रवाई की जाएगी।