{"_id":"686ac53259aa0789a10340f7","slug":"mughal-era-coins-found-in-a-plowed-field-unnao-news-c-221-1-uno1004-133614-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जुते हुए खेत में मिले मुगलकालीन सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जुते हुए खेत में मिले मुगलकालीन सिक्के
Mon, 07 Jul 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
मौरावा। हिलौली के मजरे बैजनाथखेड़ा में रविवार दोपहर चरवाह खेतों में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान पास में ही रायबरेली जिले के बछरावां कस्बा निवासी सईदुल्लाह के जुते खेत पहुंचे तो उन्हें कुछ सिक्के दिखाई दिए।
चरवाहों ने मिट्टी लगे सिक्के उठाए और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। सिक्के मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सोने के सिक्के होने का अंदेशा होने पर ग्रामीणों ने मौरावां पुलिस को सूचना दी। पुलिस को ग्रामीणों ने सिक्के दिखाए। पुलिस ने सिक्कों की मिट्टी साफ कराई तो वह मुगलकालीन गिलट के सिक्के निकले। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सिक्कों की जांच कराई गई है। वह गिलट के हैं। यह मामला पूरा दिन में क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। (संवाद)