{"_id":"5bf9a144bdec224154007803","slug":"mp-sakshi-maharaj-threatens-to-blow-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद साक्षी महराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद साक्षी महराज को मिली बम से उड़ाने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव के सांसद साक्षी महराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव सांसद साक्षी महराज को शनिवार शाम किसी ने उनके मोबाइल पर फोन करके जान से मारने और आश्रम को उड़ाने की धमकी दी है। सांसद ने मीडिया को बताया कि उन्होंने दिल्ली हाईकमान को भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह राम मंदिर और हिंदू समाज की तरफदारी हमेशा करते रहेंगे। एसपी के निर्देश पर सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सांसद साक्षी महाराज शनिवार शाम अजगैन के कुसुंभीरोड मार्ग पर एक मैरिज लान का उद्घाटन करने जा रहे थे। वह हाईवे पर बसीरतगंज के पास पहुंचे थे, तभी शाम 4:40 बजे 103075 नंबर से किसी ने उनके मोबाइल पर फोन किया। उन्होंने फोन रिसीव किया तो फोन करने वाले ने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताया और गालीगलौज करते हुए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा वह हिंदुओं की हिमायत बंद करें वर्ना उन्हें इसका खामियाजा जान देकर चुकाना पड़ेगा। सांसद के मुताबिक उनके पूछने पर फोन करने वाले ने अपना नाम अली अखलौनी बताया। फोन करने वाले ने उनके आश्रम को भी उड़ाने की धमकी दी है। सांसद ने बताया उन्होंने फोन काट दिया तो 4:43 बजे फिर उसी नंबर से फोन आया और उन्हें अपशब्द कहे गए। इसके बाद उन्होंने एसपी हरीश कुमार को जानकारी दी।
सांसद ने बताया शुक्रवार रात को 10:45 बजे भी उनके इसी नंबर पर 431043 नंबर से फोन आया था। लेकिन रात में उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सांसद ने बताया कि उन्होंने ट्रू कालर से चेक कराया तो उसमें यह नंबर अली अखलौनी का होना पता चला। सांसद ने बताया दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी जानकारी दी है। सांसद ने कहा वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। सांसद बनने के पहले से मंदिर आंदोलन से जुड़े हैं और चाहते हैं कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बने और वह बनकर रहेगा। इस मामले में एसपी हरीश कुमार का कहना है छह अंक के नंबर हैं। इससे इंटरनेट काल लग रही है। फोन कहां से किया गया। उसकी लोकेशन कहां की है, ये जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ सांसद को फोन कर जान से मारने की धमकी देने, गालीगलौज और अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पहले भी दो बार मिल चुकी है धमकी
मार्च 2017 में भी सांसद साक्षी महराज को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को एक आतंकी संगठन का सदस्य बताया था। उस घटना में भी सांसद ने उन्नाव शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। इससे पहले फरवरी 2017 में भी सांसद को इसी तरह की धमकी भरे फोन आए थे।