फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mother and son killed, aunt injured in road accident in Lucknow

Unnao News: लखनऊ में हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, मौसी घायल

Mon, 02 Sep 2024 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mother and son killed, aunt injured in road accident in Lucknow
हसनगंज। लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हसनगंज के मेहंदीखेड़ा निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। मौसी घायल हैं। जानकारी मिलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा निवासी चंद्रशेखर (24) अपनी मां मंजू सिंह (45) व मोहान कस्बा के खलंगा में रहने वाली मौसी मीरा (36) को बाइक से लखनऊ के टीएस मिश्रा अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गया था। देर शाम घर लौटते समय काकोरी थानाक्षेत्र के थर गांव के पास डीसीएम की टक्कर से तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चंद्रशेखर व मंजू सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती मौसी मीरा की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सभी घर पर ताला लगाकर लखनऊ के लिए निकल गए।
विज्ञापन


लखनऊ में फर्नीचर की दुकान किए था चंद्रशेखर
चंद्रशेखर लखनऊ के थाना तालकटोरा के सरीपूरा मोहल्ला में किराये के कमरे में रहता था। वहीं पर फर्नीचर की दुकान किए थे। चंद्रशेखर व मंजू की मौत से पति रघुवीर सहित भाइयों में सूरज, सतेंद्र, सुरेंद्र का रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि घटना लखनऊ जिले की है। पोस्टमार्टम लखनऊ में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed