फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Money embezzled in the name of sending it abroad, threatened if asked to return it

Unnao News: विदेश भेजने के नाम पर हड़पी रकम, वापस मंगने पर धमकी

Mon, 10 Jun 2024 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Money embezzled in the name of sending it abroad, threatened if asked to return it
उन्नाव। विदेश भेजने के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी और थाने में लिखित वादा करने के बाद भी रुपये न लौटाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी सुजीत कुमार का आरोप है कि बीघापुर थाना के लालकुआं निवासी एजेंट सोमनाथ ने 65 हजार रुपये लेकर प्लंबर हेल्पर की नौकरी दिलाने की बात कहकर पिछले साल दुबई भेजा था। लेकिन वहां पर काम न मिलने पर एक महीने में ही किसी तरह वापस आ गया। इस पर सोमनाथ ने 35 हजार रुपये लौटाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद कई बार मांगने पर भी रुपये नहीं लौटाए। बीघापुर थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने छह जनवरी 2024 को लिखित समझौता करते हुए पांच हजार रुपये उसी महीने (जनवरी 2024) में और बाकी 30 हजार रुपये अप्रैल 2024 को लौटाने का लिखित वादा किया था। इसके बाद भी अबतक रुपये नहीं लौटाए हैं। पीड़ित सुजीत का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed