फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mockdril was treated for a patient with corona

जिला अस्पताल में कोरोना मरीज के इलाज को लेकर हुई मॉकड्रिल

Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mockdril was treated for a patient with corona
उन्नाव। कोरोना ग्रसित मरीज के बचाव को लेकर जिला अस्पताल में मॉकड्रिल हुई। यहां कोरोना मरीज का डेमो बनाकर उसे एंबुलेंस से अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया और बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कोरोना मरीज के इलाज को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। रविवार सुबह सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने उसका रिहर्सल कराया। जिसमें कोरोना मरीज का डेमो बनाया गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टराें की टीम ने उसका इलाज शुरू किया। करीब दो घंटे चले इलाज के बाद मरीज को आराम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में मरीज के साथ रहे परिजनों से सफाई व्यवस्था पर अधिक जोर देने की बात कही गई। वहीं, दवा समय पर लेने की हिदायत दी गई। यह भी बताया गया कि करीब एक सप्ताह तक ऐसे मरीज से दूरी बनाए रखें ताकि यह वायरस किसी और में न फैल सके। इस दौरान सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed