फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mobile opened the secret... used to talk to the woman for hours

Unnao News: मोबाइल ने खोला राज...महिला से होती थीं घंटों बातें

Thu, 01 Jun 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 01 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mobile opened the secret... used to talk to the woman for hours
पूछताछ के लिए लाई गई महिला के फोन से खुला मामला
विज्ञापन

महिला का पति राजमिस्त्री के साथ ही करता था मजदूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। राजमिस्त्री राजेश प्रजापति की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को मिला मृतक का मोबाइल खुलासे में अहम कड़ी साबित हो रहा है। जिस महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है उससे राजेश की रोजाना घंटों बात होती थी। बुधवार को भी चार बार में करीब पौन घंटे बात हुई थी। पुलिस महिला का मोबाइल भी खंगाल रही है।
रामपुर अखौली निवासी राजमिस्त्री राजेश की हत्या की घटना में पुलिस को अहम सुराग मिला है। मृतक के मोबाइल से पता चला है कि उसकी भिटवा गांव निवासी महिला से काफी दिनों से बातचीत होती थी। राजेश का महिला के घर अक्सर आना-जाना रहता था। इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति व इसी भिटवा गांव में ही रहने वाले दो अन्य युवकों को उठाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के लिए उठाई गई महिला का पति भी मजदूर है। राजेश जहां भी काम करने जाता था उसके पति को हमेशा साथ लेकर जाता। इसी वजह से राजेश का उसके घर भी आना-जाना बना रहता था। जिस महिला से नजीदीकी का आरोप है कि उसके तीन युवकों से भी बातचीत होती थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर ही है कि हत्या में महिला व उसका पति भी शामिल है या फिर उन लोगों ने हत्या की, जिनसे इसी महिला की बातचीत होती है। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चला है कि पूछताछ के लिए उठाए गए युवकों में शामिल एक से उसकी काफी बातचीत होती थी।
विज्ञापन

--
मृतक की साइकिल गुम, शव के पास मिला मोबाइल व गमछा
पुलिस को घटनास्थल पर राजेश प्रजापति की साइकिल नहीं मिली है। शव से करीब 15 मीटर की दूर पर मृतक का गमछा, खून से सना एक डंडा और करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर भिटवा चौराहे के पास मृतक का मोबाइल पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिवार का था सहारा, बच्चे काम में बंटाने लगे थे हाथ
राजेश ने खेती के साथ राजमिस्त्री का काम कर परिवार को आगे बढ़ाने का प्रयास किया था। बच्चों में अविनाश, विशाल, अभिषेक और अमन को पढ़ाया। बच्चों के बड़े होने के बाद परिवार की माली स्थिति सही न होने से वह भी पिता का हाथ बंटाने लगे थे। बड़ा बेटा अविनाश और विशाल अलग-अलग शहरों में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि अन्य दो भाई गांव में ही खेती का काम देखते हैं। पति की मौत से पत्नी रेखा बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed